लुधियाना केजी गेस्ट हाउस में पुलिस की रेड:चल रहा था जुए का अड्डा,1 लाख कैश समेत 6 जुआरी गिरफ्तार

लुधियाना केजी गेस्ट हाउस में पुलिस की रेड:चल रहा था जुए का अड्डा,1 लाख कैश समेत 6 जुआरी गिरफ्तार

लुधियाना थाना सदर की पुलिस ने इलाके में चल रहे एक बड़े जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। कीज़ होटल के नजदीक स्थित केजी गेस्ट हाउस में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 6 लोगों को ताश के पत्तों पर दांव लगाते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस ने मौके से 1 लाख रुपये की नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने गेस्ट हाउस के मालिक को भी नामजद करते हुए कुल 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गश्त के दौरान मुखबिर ने दी थी पक्की सूचना जानकारी के अनुसार 8 जून 2026 को सब-इंस्पेक्टर (SI) सरज कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ इलाके में गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें एक खास मुखबिर से गुप्त सूचना मिली कि कीज़ होटल के पास स्थित केजी गेस्ट हाउस के अंदर कुछ लोग ताश के पत्तों पर भारी रकम लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस पार्टी ने बिना देरी किए गेस्ट हाउस पर छापा मार दिया। कमरे में बिछी थी महफिल, 6 रंगे हाथों पकड़े गए पुलिस जब गेस्ट हाउस के कमरे में दाखिल हुई तो वहां आरोपी जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से 1 लाख रुपये के करंसी नोट और ताश बरामद कर 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने अवैध गतिविधियों को पनाह देने के आरोप में गेस्ट हाउस के मालिक नवीन को भी मुख्य आरोपियों में शामिल किया है। इन आरोपियों पर दर्ज हुई FIR: विनय कुमार,अमित चावला,गुरदीप सिंह,पंकज,गुरपाल सिंह,भारत भूषण जो मौके से गिरफ्तार किए गए हैं वही चरनजीत सिंह ,नवीन मालिक केजी गेस्ट हाउस को नामजद किया है फिलहाल थाना सदर की पुलिस ने सभी 8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और एसआई गेस्ट हाउस के मालिक और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *