मधुबनी शहर में वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। सोमवार को दिनदहाड़े दो अलग-अलग स्थानों से दो मोटरसाइकिलें चोरी हो गईं। इनमें एक घटना कोर्ट परिसर के पास और दूसरी बैंक के बाहर हुई। पीड़ितों ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिस्फी थाना क्षेत्र के खंगरैठा निवासी जितेंद्र सिंह सोमवार को बैंक संबंधी कार्य से सूड़ी हाई स्कूल के पास स्थित स्टेट बैंक शाखा गए थे। उन्होंने अपनी हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल (BR-32-R-5829) बैंक के बाहर खड़ी की थी। दोपहर करीब 1 बजे जब वे वापस लौटे, तो उनकी मोटरसाइकिल गायब मिली। इसी तरह की दूसरी घटना मधुबनी व्यवहार न्यायालय परिसर के समीप हुई। बासोपट्टी थाना क्षेत्र के चचरहा निवासी बैद्यनाथ साह अपने एक रिश्तेदार के साथ कोर्ट के काम से मधुबनी आए थे। उन्होंने अपनी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (BR-32-AL-0611) खड़ी की थी। सोमवार दोपहर लगभग 1 बजे उनकी मोटरसाइकिल भी चोरी हो गई। दोनों पीड़ितों ने सोमवार शाम करीब 5 बजे मधुबनी नगर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। शहर में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं से लोगों में चिंता है। नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से वाहन चोर गिरोह पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने मंगलवार सुबह 9:00 बजे घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदनों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही वाहन चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मधुबनी शहर में वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। सोमवार को दिनदहाड़े दो अलग-अलग स्थानों से दो मोटरसाइकिलें चोरी हो गईं। इनमें एक घटना कोर्ट परिसर के पास और दूसरी बैंक के बाहर हुई। पीड़ितों ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिस्फी थाना क्षेत्र के खंगरैठा निवासी जितेंद्र सिंह सोमवार को बैंक संबंधी कार्य से सूड़ी हाई स्कूल के पास स्थित स्टेट बैंक शाखा गए थे। उन्होंने अपनी हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल (BR-32-R-5829) बैंक के बाहर खड़ी की थी। दोपहर करीब 1 बजे जब वे वापस लौटे, तो उनकी मोटरसाइकिल गायब मिली। इसी तरह की दूसरी घटना मधुबनी व्यवहार न्यायालय परिसर के समीप हुई। बासोपट्टी थाना क्षेत्र के चचरहा निवासी बैद्यनाथ साह अपने एक रिश्तेदार के साथ कोर्ट के काम से मधुबनी आए थे। उन्होंने अपनी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (BR-32-AL-0611) खड़ी की थी। सोमवार दोपहर लगभग 1 बजे उनकी मोटरसाइकिल भी चोरी हो गई। दोनों पीड़ितों ने सोमवार शाम करीब 5 बजे मधुबनी नगर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। शहर में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं से लोगों में चिंता है। नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से वाहन चोर गिरोह पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने मंगलवार सुबह 9:00 बजे घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदनों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही वाहन चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


