‘हम भाजपा के गुलाम नहीं, 50 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी’, UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए करणी सेना से ठोंकी ताल; CM योगी के लिए दिया बड़ा बयान

‘हम भाजपा के गुलाम नहीं, 50 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी’, UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए करणी सेना से ठोंकी ताल; CM योगी के लिए दिया बड़ा बयान

UP Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 (UP Assembly Elections) की तैयारियां तेज हो गई हैं। यूपी में सत्ताधारी पार्टी बीजेपी, प्रमुख विपक्षी पार्टी सपा, कांग्रेस और बसपा के बाद अब नए राजनीतिक दल की एंट्री हो गई है। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने विधानसभा चुनाव में करणी सेना ने 50 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है।

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना ने ठोंकी ताल

करणी सेना ने उत्तर प्रदेश की 50 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है। करणी सेना के अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू ने शाहजहांपुर में प्रदेश कार्य समिति बैठक के दौरान यह बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सम्मान करते हैं, लेकिन हम भाजपा के गुलाम नहीं हैं। अम्मू ने आगे कहा कि हम 50 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। हम अपना संगठन मजबूत कर रहे हैं।

स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी करणी सेना

करणी सेना के अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू ने यूपी में स्वतंत्र रूप से चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान किया है। अम्मू ने कहा कि हम स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेंगे। हम लगातार अपना संगठन मजबूत कर रहे हैं। इस ऐलान के साथ ही करणी सेना प्रमुख ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने के निर्देश दिए।

भाजपा पर तंज, बिरादरी का समर्थन

करणी सेना प्रमुख ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब आप राजभर जैसे लोगों को मंत्री बना सकते हैं और अपना दल, सुहेलदेव समाज पार्टी जैसी छोटी पार्टियों को सीटें दे सकते हैं तो हम क्यों चुनाव नहीं लड़ सकते? उन्होंने कहा कि हमारे साथ सभी बिरादरियों के लोग जुड़े हैं। सूरजपाल सिंह अम्मू ने भाजपा की क्षेत्रीय दलों को तरजीह देने की नीति पर भी ऐतराज जताया।

UP की 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी करणी सेना

UP में UCC लागू करने की मांग

सूरजपाल सिंह अम्मू ने शाहजहांपुर दौरे के समय दो प्रमुख मांगों पर जोर दिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की मांग की। करणी सेना के अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू ने कहा कि उत्तराखंड और गुजरात में UCC लागू हो चुका है। अब यूपी में भी इसे लागू किया जाए।

अम्मू ने गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग दोहराई। उन्होंने दावा किया कि अब मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग भी गाय को राष्ट्र पशु बनाने की मांग कर रहे हैं। करणी सेना के इस ऐलान से यूपी की राजनीति में नया समीकरण बनने की संभावना जताई जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *