गुरुग्राम में दिल्ली-रेवाड़ी रेलवे ट्रैक पर एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। वह लक्ष्मण नगर की तरफ बनाई गई करीब 8 से 10 फीट की दीवार कूदकर रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और सामने से आ रही ट्रेन के आगे कूद गया। ट्रेन के लोको पायलट ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। सूचना मिलने के बाद राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की टीम तुरंत हरकत में आई और घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। युवक के हाथ पर ब्लेड से नस काटने के निशान मिले हैं, हालांकि ये निशान पूरी तरह से ठीक हो गए थे। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उसे सुसाइड के ख्याल आते थे। मृतक की उम्र लगभग 23 वर्ष बताई जा रही है। जीआरपी टीम ने आसपास के लोगों और स्थानीय दुकानदारों से पूछताछ की है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। समाचार को लगातार अपडेट कर रहे है…


