पटना में 30 फीट गहरे मैनहोल में साफ-सफाई के दौरान 2 मजदूर फंस गए। अंदर गैस का रिसाव हो रहा था, इस कारण दोनों बेहोश हो गए। मजदूर ढाई घंटे तक अंदर ही फंसे रहे। उन्हें पहले ऊपर से ऑक्सीजन दिया गया, फिर रस्सी के सहारे उन्हें बाहर निकाला गया। पहले मौके पर डायल-112 की टीम पहुंची, फिर रेस्क्यू के लिए अग्निशमन की टीम भो भी सूचना दी गई। मजदूरों की पहचान रामजान अली (30) और सद्दाम हुसैन (20) के रूप में हुई है। घटना श्री कृष्णा पुरी थाना क्षेत्र के AN कॉलेज पानी टंकी की है। घटनास्थल से तस्वीरें… निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है ADFO इंद्रजीत कुमार ने बताया रात 12:46 बजे निदेशक सह राज्य अग्निशमन पदाधिकारी सुनील के नंबर पर मैसेज आया था। इसके बाद मेरे नेतृत्व में क्यूआरटी मौके पर पहुंची और दोनों व्यक्तियों को रेस्क्यू कर के बाहर निकाला गया। इसके बाद दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में भेज दिया गया। काफी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गहराई होने के चलते निकालने में परेशानी हो रही थी। रात का वक्त था। लोगों की जुटी थी भीड़ मजदूरों के अंदर फंसे होने की खबर के बाद आसपास के दुकानदार, दूसरे मजदूर और वहां से गुजर रहे राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। पहले लोगों को लगा कि कोई मैनहोल में गिर गया है। इसलिए जो भी आता था पहचानने के ख्याल से वहां खड़ा हो जाता था। हालांकि स्थानीय थाने की पुलिस लगातार लोगों को समझा बुझाकर वहां से हटाती रही। ताकि रेस्क्यू में बेवजह परेशानी नहीं हो। पटना में 30 फीट गहरे मैनहोल में साफ-सफाई के दौरान 2 मजदूर फंस गए। अंदर गैस का रिसाव हो रहा था, इस कारण दोनों बेहोश हो गए। मजदूर ढाई घंटे तक अंदर ही फंसे रहे। उन्हें पहले ऊपर से ऑक्सीजन दिया गया, फिर रस्सी के सहारे उन्हें बाहर निकाला गया। पहले मौके पर डायल-112 की टीम पहुंची, फिर रेस्क्यू के लिए अग्निशमन की टीम भो भी सूचना दी गई। मजदूरों की पहचान रामजान अली (30) और सद्दाम हुसैन (20) के रूप में हुई है। घटना श्री कृष्णा पुरी थाना क्षेत्र के AN कॉलेज पानी टंकी की है। घटनास्थल से तस्वीरें… निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है ADFO इंद्रजीत कुमार ने बताया रात 12:46 बजे निदेशक सह राज्य अग्निशमन पदाधिकारी सुनील के नंबर पर मैसेज आया था। इसके बाद मेरे नेतृत्व में क्यूआरटी मौके पर पहुंची और दोनों व्यक्तियों को रेस्क्यू कर के बाहर निकाला गया। इसके बाद दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में भेज दिया गया। काफी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गहराई होने के चलते निकालने में परेशानी हो रही थी। रात का वक्त था। लोगों की जुटी थी भीड़ मजदूरों के अंदर फंसे होने की खबर के बाद आसपास के दुकानदार, दूसरे मजदूर और वहां से गुजर रहे राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। पहले लोगों को लगा कि कोई मैनहोल में गिर गया है। इसलिए जो भी आता था पहचानने के ख्याल से वहां खड़ा हो जाता था। हालांकि स्थानीय थाने की पुलिस लगातार लोगों को समझा बुझाकर वहां से हटाती रही। ताकि रेस्क्यू में बेवजह परेशानी नहीं हो।


