सिटी रिपोर्टर| समस्तीपुर विधानसभा चुनाव 2025 में कार्यरत वाहनों का बकाया मुआवजा 8 महीने बाद भी भुगतान नहीं होने पर वाहन स्वामी आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। जिला मोटर व्यावसायी संघ के जिला कार्यालय में सोमवार को हुए कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से 11 जून को समाहरणालय पर विरोध प्रदर्शन एवं चुनाव आयोग का पुतला दहन कार्यक्रम को मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे संजय कुमार सिंह ने बताया कि पिछले 25 मई को सैकड़ों वाहन स्वामी संघ के नेतृत्व में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी महोदय को आवेदन देकर शीघ्र भुगतान की मांग की थी। मौके पर संघ ने जिला पदाधिकारी महोदय से कहा था कि 10 दिनों के भीतर अगर वाहन स्वामियों का बकाया मुआवजा लगभग 5 करोड़ रुपए भुगतान नहीं होता है तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन करने को विवश हो जाएगी। संघ के महामंत्री संजीव कुमार सुमन ने बताया कि 11 जून को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन सह पुतला दहन के बाद भी वाहन स्वामियों का बकाया भुगतान अगर नहीं होता है तो अगले चरण में संगठन शहर का चक्का जाम आंदोलन की तैयारी करेगा। इसमें पूरे शहर में अपनी अपनी गाड़ियों को सड़कों पर लगाकर छोड़ दिया जाएगा। इस बैठक में संघ के उपाध्यक्ष बिंदु राय, संतोष कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, सचिव राजबाला राय, उमेश राय, संतोष साह, संजय माथा, सुनील राय, रामकृष्ण, विकास कुमार थे। सिटी रिपोर्टर| समस्तीपुर विधानसभा चुनाव 2025 में कार्यरत वाहनों का बकाया मुआवजा 8 महीने बाद भी भुगतान नहीं होने पर वाहन स्वामी आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। जिला मोटर व्यावसायी संघ के जिला कार्यालय में सोमवार को हुए कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से 11 जून को समाहरणालय पर विरोध प्रदर्शन एवं चुनाव आयोग का पुतला दहन कार्यक्रम को मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे संजय कुमार सिंह ने बताया कि पिछले 25 मई को सैकड़ों वाहन स्वामी संघ के नेतृत्व में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी महोदय को आवेदन देकर शीघ्र भुगतान की मांग की थी। मौके पर संघ ने जिला पदाधिकारी महोदय से कहा था कि 10 दिनों के भीतर अगर वाहन स्वामियों का बकाया मुआवजा लगभग 5 करोड़ रुपए भुगतान नहीं होता है तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन करने को विवश हो जाएगी। संघ के महामंत्री संजीव कुमार सुमन ने बताया कि 11 जून को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन सह पुतला दहन के बाद भी वाहन स्वामियों का बकाया भुगतान अगर नहीं होता है तो अगले चरण में संगठन शहर का चक्का जाम आंदोलन की तैयारी करेगा। इसमें पूरे शहर में अपनी अपनी गाड़ियों को सड़कों पर लगाकर छोड़ दिया जाएगा। इस बैठक में संघ के उपाध्यक्ष बिंदु राय, संतोष कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, सचिव राजबाला राय, उमेश राय, संतोष साह, संजय माथा, सुनील राय, रामकृष्ण, विकास कुमार थे।


