लखनऊ- लोहिया संस्थान का दीक्षांत समारोह 15 जून को:340 स्टूडेंट्स को डिग्री, 26 मेधावियों को मिलेंगे पदक

लखनऊ- लोहिया संस्थान का दीक्षांत समारोह 15 जून को:340 स्टूडेंट्स को डिग्री, 26 मेधावियों को मिलेंगे पदक

डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान का दीक्षांत समारोह 15 जून को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के सभागार में आयोजित किया जाएगा। समारोह में विभिन्न पाठ्यक्रमों के 340 सफल विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी। वहीं 26 मेधावियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों से सम्मानित किया जाएगा। राज्यपाल करेंगी मेधावियों का सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शामिल होंगी। वह मेधावी विद्यार्थियों को पदक और प्रमाणपत्र प्रदान करेंगी। कार्यक्रम में यूनेस्को चेयर इन बायो-एथिक्स के भारतीय कार्यक्रम के राष्ट्रीय शैक्षणिक प्रमुख डॉ. वेद प्रकाश मिश्र मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहेंगे। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे। MBBS और पीजी के स्टूडेंट्स को मिलेंगे सर्वाधिक पदक संस्थान की ओर से MBBS और पीजी, सुपर स्पेशलिटी पाठ्यक्रमों में 12-12 पदक प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा बीएससी नर्सिंग और एमएससी न्यूक्लियर मेडिसिन के एक-एक छात्र को भी पदक और प्रमाणपत्र से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में चांसलर मेडल और डायरेक्टर मेडल भी प्रदान किए जाएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *