गोंडा में खुद ग्रामीणों ने किया खूंखार तेंदुए का रेस्क्यू:ग्रामीणों ने जाल में फंसाकर काबू किया, फंसने के बाद डंडे से दबाया

गोंडा में खुद ग्रामीणों ने किया खूंखार तेंदुए का रेस्क्यू:ग्रामीणों ने जाल में फंसाकर काबू किया, फंसने के बाद डंडे से दबाया

गोंडा के तरबगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत जैतपुर गांव में ग्रामीणों ने एक तेंदुए को पकड़ लिया है। यह तेंदुआ पिछले एक महीने से गांव में आतंक मचा रहा था। सोमवार देर रात करीब 9 बजे ग्रामीणों ने उसे जाल में फंसाकर लाठी-डंडों की मदद से काबू किया है। वन विभाग और स्थानीय लोगों द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए कई अभियान चलाए गए थे, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। पिछले पांच दिनों से तेंदुआ लगातार गांव में दिखाई दे रहा था, जिससे ग्रामीण अपने जानवरों और छोटे बच्चों की रखवाली कर रहे थे। ठीक से इस गांव के लोग रात्रि में सो नहीं पा रहे थे क्योंकि उन्हें चिंता थी कि कहीं तेंदुआ उनके जानवर उनके बच्चों पर हमला ना कर दें।

जैतपुर गांव के पास तेंदुए को आता देख ग्रामीणों ने उसे किसी तरह जाल में फंसाया। जाल में फंसने के बाद भी तेंदुआ निकलने का प्रयास कर रहा था, जिसे ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से नियंत्रित किया। इस पूरे रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने तुरंत गोंडा वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी तेंदुए को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के लिए जैतपुर गांव रवाना हो गए हैं। वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा इस तेंदुए को अपने कब्जे में लेकर के दूर ले जाकर किसी जंगल में छोड़ा जाएगा ताकि दोबारा यहां पर ना सकें। नवाबगंज थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि तेंदुए के रेस्क्यू की सूचना मिली है और वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को सूचित कर दिया गया है। वीडियो में कुछ लोग तेंदुए के शरीर पर डंडे मारकर उसे परेशान करते भी नजर आए है। किसी के द्वारा पानी डाला जा रहा था तो किसी के द्वारा डंडे के माध्यम से परेशान करने का काम किया था जितना ग्रामीण परेशान कर रहे थे उतना ही तेंदुआ जाल से निकलने का प्रयास कर रहा था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *