पुपरी बाजार में बाइक की डिक्की तोड़कर 1 लाख चोरी:बेटी की शादी के लिए बैंक से निकाले थे रुपये, उचक्के फरार

पुपरी बाजार में बाइक की डिक्की तोड़कर 1 लाख चोरी:बेटी की शादी के लिए बैंक से निकाले थे रुपये, उचक्के फरार

सीतामढ़ी जिले के पुपरी बाजार में सरेशाम एक लाख रुपये की चोरी की घटना सामने आई है। नानपुर थाना क्षेत्र के बिरार गांव निवासी अनवारूल हक़ की बाइक की डिक्की तोड़कर उचक्कों ने इस वारदात को अंजाम दिया। यह रकम उन्होंने अपनी बेटी की शादी के खर्च के लिए बैंक से निकाली थी। अनवारूल हक़ की बेटी की शादी आगामी 18 जून को निर्धारित है। इस घटना ने पुपरी बाजार में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, अनवारूल हक़ ने भारतीय स्टेट बैंक की पुपरी शाखा से एक लाख रुपये निकाले थे। बैंक से निकलने के बाद वे एक फर्नीचर दुकानदार को भुगतान करने जा रहे थे। इसी बीच, पेट्रोल कम होने के बाद उन्होंने पेट्रोल पंप पर रुककर पेट्रोल भरवाया। इसके बाद वे एक कपड़े की दुकान पर गए। इसी दौरान पुपरी बाजार में घात लगाए अपराधियों ने उनकी बाइक की डिक्की तोड़ दी। डिक्की में रखे एक लाख रुपये नकद और बैंक पासबुक लेकर उचक्के फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सूचना मिलने के बाद पुपरी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीतामढ़ी जिले के पुपरी बाजार में सरेशाम एक लाख रुपये की चोरी की घटना सामने आई है। नानपुर थाना क्षेत्र के बिरार गांव निवासी अनवारूल हक़ की बाइक की डिक्की तोड़कर उचक्कों ने इस वारदात को अंजाम दिया। यह रकम उन्होंने अपनी बेटी की शादी के खर्च के लिए बैंक से निकाली थी। अनवारूल हक़ की बेटी की शादी आगामी 18 जून को निर्धारित है। इस घटना ने पुपरी बाजार में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, अनवारूल हक़ ने भारतीय स्टेट बैंक की पुपरी शाखा से एक लाख रुपये निकाले थे। बैंक से निकलने के बाद वे एक फर्नीचर दुकानदार को भुगतान करने जा रहे थे। इसी बीच, पेट्रोल कम होने के बाद उन्होंने पेट्रोल पंप पर रुककर पेट्रोल भरवाया। इसके बाद वे एक कपड़े की दुकान पर गए। इसी दौरान पुपरी बाजार में घात लगाए अपराधियों ने उनकी बाइक की डिक्की तोड़ दी। डिक्की में रखे एक लाख रुपये नकद और बैंक पासबुक लेकर उचक्के फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सूचना मिलने के बाद पुपरी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *