आजमगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बनाया भ्रामक वीडियो:सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फॉलोवर बढ़ाने के लिए आरोपी ने की हरकत, हिरासत में लिया गया आरोपी

आजमगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बनाया भ्रामक वीडियो:सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फॉलोवर बढ़ाने के लिए आरोपी ने की हरकत, हिरासत में लिया गया आरोपी

आजमगढ़ में चल रही पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो और फर्जी सूचनाओं प्रसारित करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गया आरोपी की पहचान आशुतोष कुमार मौर्य के रूप में हुई है। आरोपी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम आईडी पर एक ऐसा वीडियो प्रसारित किया जिससे भ्रम पैदा होने लगा। हालांकि उसे वीडियो का किसी भी भर्ती परीक्षा से कोई संबंध नहीं पाया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार के निर्देश पर मामले को संज्ञान में लेकर साइबर सेल द्वारा वीडियो का फैक्ट चेक और तकनीकी परीक्षण किया गया। साइबर सेल की जांच में पाया गया कि यह वीडियो 17 अप्रैल 2026 का है और नोएडा गौतम बुद्ध नगर से संबंधित है। इस वीडियो का किसी भी भर्ती परीक्षा और प्रतियोगी परीक्षा से कोई संबंध नहीं है। साथ ही इसका आजमगढ़ में आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा से भी कोई संबंध नहीं पाया गया। साइबर सेल द्वारा ट्रैक करते हुए इंस्टाग्राम आईडी संचालक की पहचान आशुतोष कुमार मोर्य पुत्र प्रेम शंकर मौर्य के रूप में हुई है। जिसे हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध आईटी एक्ट में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कस्टडी में आते ही मांगी माफी
पुलिस कस्टडी में आते ही आरोपी ने माफी मांगते हुए एक वीडियो भी बनाया है जिसमें आरोपी युवक ने इस बात को स्वीकार किया है कि अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फॉलोवर बढ़ाने के लिए इस तरह की घटना को अंजाम दिया। जिले की पुलिस ने परीक्षाओं कानून व्यवस्था तथा सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित अफवाह फर्जी समाचार ब्राह्मण वीडियो बनाकर प्रसारित करने वालों की लगातार निगरानी कर रही है। ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *