Two Brothers Died: महोबा के पनवाड़ी थाना क्षेत्र में शिक्षक और उसके भाई की नदी में डूबकर मौत हो गई। दोनों भाइयों के नदी में डूबने से चीख-पुकार मच गई। मौके पर खड़े मछुआरों ने दोनों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को अस्पताल ले गई, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक साथ दो भाइयों की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
शिक्षक परिवार के साथ विश्वामित्र आश्रम घूमने गए थे
उत्तर प्रदेश के महोबा में राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षक जितेंद्र कुमार रविवार की शाम को अपनी पत्नी कोमल, पुत्र सिद्धांत, छोटे भाई राजा और रंजीत के साथ नगार घाट स्थित विश्वामित्र आश्रम घूमने के लिए आए थे। उसी समय जितेंद्र अपने पुत्र सिद्धांत को लेकर घसान नदी में नहाने के लिए चले गए। वहां सिद्धांत नहाते समय नदी में डूबने लगा।
यहा देखकर जितेंद्र ने सिद्धांत को नदी के बाहर किनारे तरफ उछाल दिया, लेकिन वह खुद गहरे पानी में चला गया। जितेंद्र को डूबता देख छोटा भाई राजा ने भी नदी में छलांग लगा दी। इसके बाद दोनों भाई गहरे पानी में चले गए। परिवार वालों के सामने दोनों नदी में डूब गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे मच्छरों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला।
राजा पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए आया था
परिजनों ने बताया कि राजा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए आया था। परीक्षा से पहले वह नदी में डूबकर उसकी मौत हो गई। वहीं, बड़ा भाई जितेंद्र राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षक पद पर तैनात था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्या कहते हैं क्षेत्राधिकारी कुल पहाड़?
क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ रविकांत ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नदी में दो लोग डूब गए हैं। सूचना मिलने के तत्काल बाद मौके पर चौकी प्रभारी और थाना प्रभारी पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से नदी में डूबे लोगों को बाहर निकाला गया। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी पनवाड़ी भेजा गया था, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पूछताछ में जानकारी हुई कि की दोनों सगे भाई थे और परिजनों के साथ नदी नहाने के लिए आए थे। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।


