भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र के धनडीहा गांव के पास एक ट्रक चालक के साथ रंगदारी नहीं देने पर बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। घायल चालक की पहचान राजकुमार राम के रूप में हुई है। वह अपने ट्रक से माल लेकर जा रहा था। इसी दौरान धनडीहा गांव के पास कुछ लोगों ने उसकी गाड़ी रोक ली। चालक का आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने उससे रुपये की मांग की। जब उसने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान मौजूद लोगों की ओर से बनाए गए वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। वीडियो में कुछ लोग चालक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इधर, मामले को लेकर आरा सदर एसडीपीओ-2 रणजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद कोईलवर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। जांच के बाद होगी कार्रवाई जांच के क्रम में यह बात सामने आई है कि पीड़ित चालक ने नामजद आरोपियों के खिलाफ एसी-एसटी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। पीड़ित के लिखित आवेदन में रंगदारी नहीं देने पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। साथ ही घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र के धनडीहा गांव के पास एक ट्रक चालक के साथ रंगदारी नहीं देने पर बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। घायल चालक की पहचान राजकुमार राम के रूप में हुई है। वह अपने ट्रक से माल लेकर जा रहा था। इसी दौरान धनडीहा गांव के पास कुछ लोगों ने उसकी गाड़ी रोक ली। चालक का आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने उससे रुपये की मांग की। जब उसने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान मौजूद लोगों की ओर से बनाए गए वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। वीडियो में कुछ लोग चालक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इधर, मामले को लेकर आरा सदर एसडीपीओ-2 रणजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद कोईलवर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। जांच के बाद होगी कार्रवाई जांच के क्रम में यह बात सामने आई है कि पीड़ित चालक ने नामजद आरोपियों के खिलाफ एसी-एसटी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। पीड़ित के लिखित आवेदन में रंगदारी नहीं देने पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। साथ ही घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


