सुपौल में साइकिल सवार की मौत:तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर घायल, ड्राइवर वाहन लेकर फरार

सुपौल में साइकिल सवार की मौत:तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर घायल, ड्राइवर वाहन लेकर फरार

सुपौल-पिपरा मुख्य मार्ग पर पिपरा थाना क्षेत्र के पथरा स्थित पेट्रोल पंप के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार 53 वर्षीय अर्जुन पासवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-04 निवासी अर्जुन पासवान साइकिल से सुपौल से पथरा जा रहे थे। पथरा में उनकी जमीन पर कुछ कार्य चल रहा था, जिसकी देखरेख के लिए वे निकले थे। इसी दौरान पिपरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने पथरा पेट्रोल पंप के पास उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि अर्जुन पासवान 15 फीट दूर जा गिरे और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के दौरान स्कॉर्पियो की चपेट में एक मोटरसाइकिल सवार भी आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए
दुर्घटना के बाद चालक स्कॉर्पियो लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पिपरा थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पिपरा थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं तथा फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है। इधर, अर्जुन पासवान की मौत की खबर मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुपौल-पिपरा मुख्य मार्ग पर पिपरा थाना क्षेत्र के पथरा स्थित पेट्रोल पंप के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार 53 वर्षीय अर्जुन पासवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-04 निवासी अर्जुन पासवान साइकिल से सुपौल से पथरा जा रहे थे। पथरा में उनकी जमीन पर कुछ कार्य चल रहा था, जिसकी देखरेख के लिए वे निकले थे। इसी दौरान पिपरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने पथरा पेट्रोल पंप के पास उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि अर्जुन पासवान 15 फीट दूर जा गिरे और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के दौरान स्कॉर्पियो की चपेट में एक मोटरसाइकिल सवार भी आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए
दुर्घटना के बाद चालक स्कॉर्पियो लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पिपरा थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पिपरा थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं तथा फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है। इधर, अर्जुन पासवान की मौत की खबर मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *