Malaika Arora Fitness Secret: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। 50 की उम्र पार करने के बाद भी उनकी फिट बॉडी और एक्टिव रूटीन लोगों को काफी प्रेरित करता है। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट से जुड़ी कुछ वीडियोज शेयर की हैं, जिनमें वह फिटनेस ट्रेनर रॉबिन बहल के साथ अलग-अलग एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। इन वर्कआउट्स से कोर स्ट्रेंथ, बैलेंस और बॉडी फ्लेक्सिबिलिटी बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।
रेजिस्टेंस बैंड एक्सरसाइज से मजबूत होता है कोर (Resistance Band Exercise)
एक्ट्रेस द्वारा शेयर पहली वीडियो में, सी ग्रीन और ब्लैक शॉर्ट्स और क्रॉप जिम टॉप में, बालों में चोटी बनाए, कैप लगाए और पैरों में मोजे के साथ जिम शूज पहने, घुटने के बल बैठकर दोनों हाथों से रेजिस्टेंस बैंड खींचती दिख रही हैं। इसे रेजिस्टेंस बैंड एक्सरसाइज कहते हैं, इसे करने से कोर और हैमस्ट्रिंग पर अच्छा असर पड़ता है।
प्लैंक-टू-माउंटेन पोज से बढ़ता है बैलेंस (Plank-to-Mountain Pose)
वहीं दूसरी वीडियो में, डार्क ग्रीन रंग के क्रॉप जिम टॉप के साथ फिटेड फुल लेंथ लेगिंग्स पहनी और पैरों में कॉन्ट्रास्ट ग्रीन जूते के साथ बालों में बन बनाए, लकड़ी के ब्लॉक्स को पकड़े, दोनों हाथों से झुककर अपने पैरों से एक स्लाइडिंग डिस्क को स्लाइड कर रही हैं। इस एक्सरसाइज को प्लैंक-टू-माउंटेन पोज कहते हैं।
स्ट्रेट-आर्म पुल-डाउन से मजबूत होती है पीठ (Straight-Arm Standing Pull-downs)
वहीं तीसरी एक्सरसाइज में एक्ट्रेस रेजिस्टेंस बैंड को खड़े होकर खींचते हुए नीचे बैठ रही हैं, जिसे स्ट्रेट-आर्म स्टैंडिंग पुल-डाउंस कहते हैं। ये एक्सरसाइज पीठ और हाथों के लिए काफी असरदार है।
कोर वर्कआउट से बेहतर होती है बॉडी स्टेबिलिटी (Core Workout)
एक्ट्रेस द्वारा शेयर आखिरी वीडियो में उन्होंने एक लकड़ी के रिंग को एक हाथ से पकड़कर बॉडी को साइड में ट्विस्ट किया और बैलेंस बनाते हुए करती दिख रही हैं। जो कोर के लिए अच्छा होता है।
मलाइका अरोड़ा की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ
अभिनेत्री की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, उन्होंने साल 1998 में अभिनेता अरबाज खान से शादी की थी और साल 2017 में उनका तलाक हो गया। कपल का एक बेटा भी है, जिसका नाम अरहान खान है। इसके अलावा एक्ट्रेस अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप के चलते भी सुर्खियों में रही हैं। साथ ही, वे कई हिट गानों में डांस करने के अलावा ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’, ‘झलक दिखला जा’ और ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ जैसे कई रियलिटी शोज में जज के तौर पर नजर आती रही हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख सोशल मीडिया और इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। किसी भी एक्सरसाइज या फिटनेस रूटीन को अपनाने से पहले फिटनेस एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


