बेगूसराय में दुकानदार बोले- तीन शॉप में लूट हुई:बदमाशों ने मांगी रंगदारी; गुस्साए लोगों ने NH-28 को किया जाम

बेगूसराय में दुकानदार बोले- तीन शॉप में लूट हुई:बदमाशों ने मांगी रंगदारी; गुस्साए लोगों ने NH-28 को किया जाम

बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने तीन दुकानों में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही इन्होंने दुकानदारों से मोटी रंगदारी की मांग की और पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। नाराज स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने सोमवार को NH को पूरी तरह से जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि रविवार की शाम फतेहा पंचायत के फतेहा कलाली चौक पर रोज की तरह चहल-पहल थी। इसी दौरान चेहरे पर मास्क लगाए कुछ हथियारबंद अपराधी अचानक दुकानों में दाखिल हुए। कपड़ा दुकानदार चंदन कुमार, किराना दुकानदार शंकर यादव और दिवाकर यादव ने बताया कि बदमाशों ने काउंटर पर आते ही उन पर पिस्तौल तान दिया। कैश सहित सामान लूट कर भागे बदमाश हथियार का भय दिखाकर अपराधियों ने गल्ले में रखे कैश और अन्य कीमती सामान लूट लिए। इसके बाद उन्होंने दुकानदारों से रंगदारी टैक्स (लेवी) की मांग की। अपराधियों ने जाते-जाते धमकी दी कि अगर रंगदारी की रकम नहीं मिली, तो अगली बार गोली मार दिया जाएगा। घटना के तुरंत बाद दुकानदारों ने स्थानीय बछवाड़ा थाना पुलिस को मामले की लिखित और मौखिक सूचना दी। लेकिन, पीड़ित दुकानदारों का आरोप है कि सूचना मिलने के बाद भी पुलिस ने रात में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की और न ही अपराधियों को पकड़ने की दिशा में कोई तत्परता दिखाई। पुलिस की इसी कार्यशैली से नाराज होकर सोमवार सुबह आक्रोशित दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने फतेहा कलाली चौक पर NH-28 को जाम कर दिया। सड़क जाम होने के कारण हाईवे के दोनों ओर गाड़ी की लंबी कतारें लग गईं और करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। आपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों का कहना है कि फतेहा कलाली चौक पर इस तरह की वारदात कोई पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले भी यहां कई आपराधिक घटनाएं हो चुकी है। जिससे स्थानीय व्यापारियों में डर का माहौल है। लूटपाट और रंगदारी मांगने वाले अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए। व्यापारियों की सुरक्षा के लिए फतेहा कलाली चौक पर स्थाई रूप से एक पुलिस कैंप स्थापित किया जाए, ताकि आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। घटनास्थल पर पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि मनोज चौधरी ने इस वारदात की कड़े शब्दों में निंदा की। एकजुट होकर गुंडागर्दी का विरोध करने की अपील मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि चौक पर बार-बार व्यापारियों के साथ ऐसी घटनाएं हो रही हैं। लेकिन दुकानदार अपराधियों के खौफ की वजह से उनका नाम बताने या सामने आने से डरते हैं, जिसका फायदा उठाकर अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है। सभी दुकानदार एकजुट होकर गुंडागर्दी का विरोध करें। NH जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थानाध्यक्ष परेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित दुकानदारों और प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। थानाध्यक्ष ने दुकानदारों को भरोसा दिलाया कि पुलिस मामले को लेकर बेहद गंभीर है। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। थानाध्यक्ष के आश्वासन और कार्रवाई के भरोसे के बाद लोगों ने करीब एक घंटे बाद सड़क जाम खत्म किया। जिसके बाद हाईवे पर परिचालन दोबारा सामान्य हो सका। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लेकिन इस घटना ने कानून व्यवस्था और पुलिसिया गश्ति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। थानाध्यक्ष परेन्द्र कुमार ने बताया कि इस मामले को लेकर पीड़ित दुकानदारों की ओर से लिखित आवेदन दिया गया है। पुलिस आवेदन को लेकर छानबीन कर रही है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही अपराधियों को चिह्नित कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने तीन दुकानों में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही इन्होंने दुकानदारों से मोटी रंगदारी की मांग की और पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। नाराज स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने सोमवार को NH को पूरी तरह से जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि रविवार की शाम फतेहा पंचायत के फतेहा कलाली चौक पर रोज की तरह चहल-पहल थी। इसी दौरान चेहरे पर मास्क लगाए कुछ हथियारबंद अपराधी अचानक दुकानों में दाखिल हुए। कपड़ा दुकानदार चंदन कुमार, किराना दुकानदार शंकर यादव और दिवाकर यादव ने बताया कि बदमाशों ने काउंटर पर आते ही उन पर पिस्तौल तान दिया। कैश सहित सामान लूट कर भागे बदमाश हथियार का भय दिखाकर अपराधियों ने गल्ले में रखे कैश और अन्य कीमती सामान लूट लिए। इसके बाद उन्होंने दुकानदारों से रंगदारी टैक्स (लेवी) की मांग की। अपराधियों ने जाते-जाते धमकी दी कि अगर रंगदारी की रकम नहीं मिली, तो अगली बार गोली मार दिया जाएगा। घटना के तुरंत बाद दुकानदारों ने स्थानीय बछवाड़ा थाना पुलिस को मामले की लिखित और मौखिक सूचना दी। लेकिन, पीड़ित दुकानदारों का आरोप है कि सूचना मिलने के बाद भी पुलिस ने रात में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की और न ही अपराधियों को पकड़ने की दिशा में कोई तत्परता दिखाई। पुलिस की इसी कार्यशैली से नाराज होकर सोमवार सुबह आक्रोशित दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने फतेहा कलाली चौक पर NH-28 को जाम कर दिया। सड़क जाम होने के कारण हाईवे के दोनों ओर गाड़ी की लंबी कतारें लग गईं और करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। आपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों का कहना है कि फतेहा कलाली चौक पर इस तरह की वारदात कोई पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले भी यहां कई आपराधिक घटनाएं हो चुकी है। जिससे स्थानीय व्यापारियों में डर का माहौल है। लूटपाट और रंगदारी मांगने वाले अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए। व्यापारियों की सुरक्षा के लिए फतेहा कलाली चौक पर स्थाई रूप से एक पुलिस कैंप स्थापित किया जाए, ताकि आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। घटनास्थल पर पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि मनोज चौधरी ने इस वारदात की कड़े शब्दों में निंदा की। एकजुट होकर गुंडागर्दी का विरोध करने की अपील मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि चौक पर बार-बार व्यापारियों के साथ ऐसी घटनाएं हो रही हैं। लेकिन दुकानदार अपराधियों के खौफ की वजह से उनका नाम बताने या सामने आने से डरते हैं, जिसका फायदा उठाकर अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है। सभी दुकानदार एकजुट होकर गुंडागर्दी का विरोध करें। NH जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थानाध्यक्ष परेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित दुकानदारों और प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। थानाध्यक्ष ने दुकानदारों को भरोसा दिलाया कि पुलिस मामले को लेकर बेहद गंभीर है। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। थानाध्यक्ष के आश्वासन और कार्रवाई के भरोसे के बाद लोगों ने करीब एक घंटे बाद सड़क जाम खत्म किया। जिसके बाद हाईवे पर परिचालन दोबारा सामान्य हो सका। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लेकिन इस घटना ने कानून व्यवस्था और पुलिसिया गश्ति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। थानाध्यक्ष परेन्द्र कुमार ने बताया कि इस मामले को लेकर पीड़ित दुकानदारों की ओर से लिखित आवेदन दिया गया है। पुलिस आवेदन को लेकर छानबीन कर रही है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही अपराधियों को चिह्नित कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *