शेखपुरा में रंगदारी-हमले का फरार आरोपी अरेस्ट:7 साल से था फरार, कोर्ट ने जारी किया था कुर्की का वारंट

शेखपुरा में रंगदारी-हमले का फरार आरोपी अरेस्ट:7 साल से था फरार, कोर्ट ने जारी किया था कुर्की का वारंट

शेखपुरा। बरबीघा प्रखंड के जयरामपुर थाना क्षेत्र स्थित तेउस गांव से पुलिस ने रंगदारी और जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तेउस गांव निवासी दिनेश राम के पुत्र पप्पू राम के रूप में हुई है। वह पिछले सात वर्षों से फरार था। जयरामपुर थाना अध्यक्ष लाली कुमारी ने बताया कि पप्पू राम के खिलाफ सात साल पहले रंगदारी टैक्स न देने पर जानलेवा हमला कर बुरी तरह घायल करने का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले के बाद से ही वह फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार छापेमारी की, लेकिन वह हर बार चकमा देकर भागने में सफल रहा। उसकी गिरफ्तारी न होने पर स्थानीय सिविल कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई से पहले इस्तहार वारंट जारी किया था। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मुखबिर लगा रखे थे। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि फरार आरोपी अपने घर में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की एक टीम ने उसके घर पर छापेमारी कर उसे धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी पप्पू राम को कड़ी पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। इस छापेमारी का नेतृत्व जयरामपुर थाना अध्यक्ष लाली कुमारी ने किया। इसी दौरान, स्थानीय थाना पुलिस ने शराब पीकर हंगामा मचाते एक अन्य युवक को भी गिरफ्तार किया है। शेखपुरा। बरबीघा प्रखंड के जयरामपुर थाना क्षेत्र स्थित तेउस गांव से पुलिस ने रंगदारी और जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तेउस गांव निवासी दिनेश राम के पुत्र पप्पू राम के रूप में हुई है। वह पिछले सात वर्षों से फरार था। जयरामपुर थाना अध्यक्ष लाली कुमारी ने बताया कि पप्पू राम के खिलाफ सात साल पहले रंगदारी टैक्स न देने पर जानलेवा हमला कर बुरी तरह घायल करने का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले के बाद से ही वह फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार छापेमारी की, लेकिन वह हर बार चकमा देकर भागने में सफल रहा। उसकी गिरफ्तारी न होने पर स्थानीय सिविल कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई से पहले इस्तहार वारंट जारी किया था। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मुखबिर लगा रखे थे। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि फरार आरोपी अपने घर में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की एक टीम ने उसके घर पर छापेमारी कर उसे धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी पप्पू राम को कड़ी पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। इस छापेमारी का नेतृत्व जयरामपुर थाना अध्यक्ष लाली कुमारी ने किया। इसी दौरान, स्थानीय थाना पुलिस ने शराब पीकर हंगामा मचाते एक अन्य युवक को भी गिरफ्तार किया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *