सोशल मीडिया पर कुछ लोग कर रहे अभद्रता:ग्रामीणों ने की एसपी से कार्रवाई की मांग, पुलिस ने 1 व्यक्ति को किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर कुछ लोग कर रहे अभद्रता:ग्रामीणों ने की एसपी से कार्रवाई की मांग, पुलिस ने 1 व्यक्ति को किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर अभद्रता करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर आज सिनसिनी गांव के लोग एसपी से मिले। उन्होंने एसपी को बताया कि यश चौधरी और बबलू बैलारा नाम के व्यक्ति सोशल मीडिया पर लोगों को गालियां देते हैं। उन्होंने हमारे गांव के व्यक्ति को भी गालियां दी हैं। इसलिए दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कल गांव में हुई थी पंचायत लक्ष्मण सिंह निवासी सिनसिनी ने बताया कि कल हमारे गांव में एक पंचायत हुई थी। जिसमें यह तय किया गया था कि जो लोग सोशल मीडिया पर एक दूसरे से अभद्रता कर रहे हैं। उन पर रोक लगनी चाहिए। इसलिए आज गांव के लोग एसपी से मिलने के लिए आये हैं। आज इसको लेकर एसपी से मुलाक़ात की गई है। दो लोगों के खिलाफ एसपी को दी गई शिकायत एसपी ने आश्वासन दिया कि जो लोग सोशल मीडिया पर अभद्रता कर रहे हैं। उन पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। एसपी को दो नाम भी दिए गया हैं। जिसमें यश चौधरी निवासी पैंगोर और बबलू निवासी बैलारा हैं। यह दोनों लोग सोशल मीडिया पर सभी लोगों को गालियां देते हैं। हालांकि पुलिस के संज्ञान में यह मामला आने के बाद सेवर पुलिस ने बबलू निवासी बैलारा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बाकी लोगों की भी तलाश कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *