संतकबीरनगर में पुलिस भर्ती परीक्षा की पहली पाली शांतिपूर्ण संपन्न:अभ्यर्थी बोले- आसान था पेपर, जीएस ने किया परेशान; आठ केंद्रों पर एग्जाम

संतकबीरनगर में पुलिस भर्ती परीक्षा की पहली पाली शांतिपूर्ण संपन्न:अभ्यर्थी बोले- आसान था पेपर, जीएस ने किया परेशान; आठ केंद्रों पर एग्जाम

संतकबीरनगर में उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2026 की पहली पाली सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद प्रवेश दिया गया। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को ‘ईजी टू मॉडरेट’ बताया।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा सोमवार से जिले में शुरू हुई, जो बुधवार तक चलेगी। परीक्षा के लिए जिले में आठ केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 5088 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी है। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों ने बताया कि रीजनिंग और गणित के अधिकांश प्रश्न सरल थे और उन्हें हल करने में अधिक परेशानी नहीं हुई। हालांकि हिंदी के कुछ रचना आधारित प्रश्नों में अपेक्षाकृत अधिक समय लगा। सामान्य अध्ययन (जीएस) खंड के कुछ प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को उलझाए रखा। परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश प्रक्रिया और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन तलाशी और दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षा संचालन की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जबकि पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ दायित्व निभाने के निर्देश दिए। प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *