इंदौर में तापमान में इजाफा…अब उमस भी बढ़ी:दिन और रात का पारा 1 डिग्री उछला; सुबह से मौसम साफ, एक-दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

इंदौर में तापमान में इजाफा…अब उमस भी बढ़ी:दिन और रात का पारा 1 डिग्री उछला; सुबह से मौसम साफ, एक-दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

इंदौर में दो दिन से मौसम साफ है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में दिन और रात के तापमान में 1 डिग्री का इजाफा हुआ है और उमस भी बढ़ी है। सोमवार सुबह से मौसम पूरी तरह साफ है। मौसम वैज्ञानिकों ने एक-दो दिन ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार जताए हैं। इस दौरान उमस का दौर भी जारी रहेगा। शनिवार को दिन का तापमान 37.4 (-2) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इसके बाद रविवार को इसमें 1 डिग्री का उछाल रहा और तापमान 38.8 (0) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस तरह दिन का तापमान अब सामान्य है। ऐसे ही शनिवार को रात का तापमान 25.8 (0) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। रविवार रात के तापमान 1 डिग्री बढ़कर 26.0 (+1) डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एमपी में मानसून की दस्तक अगले हफ्ते इस बीच रविवार को मानसून ने महाराष्ट्र में आमद दे दी। ऐसे में अनुमान है कि एमपी में मानसून 15 से 18 जून के बीच दस्तक दे सकता है। वैसे प्रदेश में मानसून के आने की तारीख 15 जून है। पिछले साल एक दिन लेट 16 जून को मानसून की एंट्री हुई थी। प्रदेश में मानसून की एंट्री से पहले आंधी-बारिश का दौर चल रहा है। जून की शुरुआत से ही बारिश हो रही है। रविवार को देवास, सीहोर समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का दौर बना रहा। इंदौर और उसके आसपास के क्षेत्रों में अभी बारिश के संकेत नहीं हैं। इंदौर में पिछले साल हुई थी 4 इंच बारिश जून में इंदौर में दिन के टेम्प्रेचर में खासी गिरावट होती है। पिछले 7 साल यानी- 2020, 2021, 2022, 2023, 2024 और 2025 में जून में कम गर्मी पड़ी। पारा 39.6 से 41.6 डिग्री के बीच रहा है। पिछले साल तापमान 41.6 डिग्री तक पहुंचा था। इस महीने कोटे की 20 प्रतिशत तक बारिश हो जाती है। पिछले साल साढ़े 5 इंच पानी गिरा था। बारिश के ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो साल 1980 में यहां जून महीने में 17 इंच से ज्यादा बारिश हुई थी। 24 घंटे में सर्वाधिक 5 इंच बारिश का रिकॉर्ड 23 जून 2003 को बना था। 3 जून 1991 में इंदौर में दिन का पारा 45.8 डिग्री तक पहुंच चुका है। वहीं, 12 जून 1958 को न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। इस बार 7 जून तक करीब एक इंच बारिश हुई है। इंदौर के एक हफ्ते का तापमान

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *