Bihar Politics राबड़ी देवी की सुरक्षा घटाने और बंगला खाली करने के मुद्दे पर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा, “सब पागल हो गए हैं, जिसको जो करना है करें। हम इसकी परवाह नहीं करते हैं।” साथ ही उन्होंने कहा कि वे लोग घृणा फैला रहे हैं, लेकिन इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता।
रविवार रात सिंगापुर से दिल्ली पहुंचने के बाद एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत में लालू प्रसाद ने ये बातें कहीं। इस दौरान लालू प्रसाद की बड़ी बेटी और सांसद मीसा भारती ने बंगला खाली करने से जुड़े सवाल पर कहा कि वे लोग 15 दिनों के नोटिस से पहले बंगला खाली कर देंगे।
वहीं, लालू परिवार की सुरक्षा घटाने के सवाल पर लालू प्रसाद ने कहा कि बिहार सरकार को राबड़ी देवी और उनके परिवार को दी गई सुरक्षा की और अधिक जरूरत है। इसी वजह से परिवार के सभी सदस्य अपनी सुरक्षा वापस कर रहे हैं।


