फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, कई जगहों पर महसूस किए गए झटके, सुनामी की चेतावनी जारी

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, कई जगहों पर महसूस किए गए झटके, सुनामी की चेतावनी जारी

Earthquake in Philippines: फिलीपींस में जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 7.8 रही। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि भूकंप का केंद्र 5.605 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 125.408 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। इसकी गहराई 79 किलोमीटर दर्ज की गई। संस्थान ने जोरदार भूकंप के झटके के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी की है।

भूकंप से फैली इलाके में दहशत

भू-वैज्ञानिकों ने कहा कि भूकंप की गहराई 79 किलोमीटर होने के कारण इसका प्रभाव अपेक्षाकृत कम रहा, फिर भी शहरों और गांवों में लोगों में दहशत फैल गई। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने बताया कि वे बिस्तर पर लेटे हुए थे जब अचानक तेज झटके महसूस हुए। कुछ इलाकों में घरों की दीवारें हिलीं और सामान गिरने की खबरें आईं। वहीं, अब तक एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है।

रिंग ऑफ फायर क्षेत्र में आता है फिलीपींस

फिलीपींस और इंडोनेशिया ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में स्थित हैं, जहां टेक्टोनिक प्लेटों की निरंतर गतिविधि के कारण भूकंप और ज्वालामुखीय घटनाएं आम हैं। पिछले कुछ वर्षों में इस क्षेत्र में मध्यम से लेकर उच्च तीव्रता के कई भूकंप दर्ज किए गए हैं।
फिलीपींस के भूकंप एवं ज्वालामुखी विज्ञान संस्थान (पीएचआईवीओएलसीएस) ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। संस्थान ने कहा है कि भूकंप के बाद आफ्टरशॉक्स आने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। नागरिकों को आवश्यक सावधानी बरतने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। टीमों को क्षति का आकलन करने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *