जयपुर में लिव-इन पार्टनर के घर के सामान सहित गहने-कैश चोरी कर भागने का मामला सामने आया है। झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेलर युवती ने 2 लाख रुपए की डिमांड की। युवती का दूसरे लड़के से अफेयर था। उसने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस स्टेशन में पीड़ित युवक की ओर से ब्लैकमेलर युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। ASI लालाराम ने बताया कि जयपुर के रहने वाले 40 साल के युवक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह यहां रहकर प्राइवेट जॉब करता है। पड़ोस में रहने के कारण आरोपी युवती से बातचीत होने लगी। उसने आए दिन मारपीट करने के कारण पति को तलाक देकर अलग रहना बताया। बातचीत के दौरान कहा कि वह लिव-इन में रहने को तैयार है। साल-2024 में 100 रुपए के स्टाम्प बनाकर दोनों लिव-इन में रहने लगे। आरोप है कि लिव-इन पार्टनर को घर पर छोड़कर सुबह अपने काम पर चला गया। पीछे से लिव-इन पार्टनर आरोपी युवती घर का पूरा सामान लोडिंग में भरकर चुरा ले गई। शाम को वापस आने पर पूरा घर खाली था। सोने-चांदी के गहने, 30 हजार रुपए सहित पूरा सामान गायब था। आरोपी युवती को कॉल करने पर उसने धमकी दी। युवती ने कहा कि दो लाख रुपए नहीं देने पर रेप केस करवा दूंगी। ब्लैकमेल कर रुपए मांगने के साथ ही जान से मरवाने की धमकी दी। जानकारी करने पर दूसरे लड़के से अफेयर चलने के कारण चोरी कर भागने का पता चला। पीड़ित की ओर से कोर्ट से आदेश करवाकर आरोपी युवती के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया।


