सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अनीता बिश्नोई के जहर खाने के मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है। अनीता के पति दीनाराम ने बनाड़ थाने में मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि उनकी पत्नी को सोशल मीडिया पर इस कदर टॉर्चर और ट्रोल किया गया कि वह डिप्रेशन में आ गई थीं। आरोपी उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार अभद्र और धमकी भरे कमेंट्स कर रहा था, जिससे तंग आकर उन्होंने सुसाइड की कोशिश की। फिलहाल अनीता बिश्नोई की हालत में सुधार है। बनाड़ थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि सोमवार को डॉक्टरों से अनुमति मिलने के बाद अनीता के बयान दर्ज किए जाएंगे। इन दो सोशल मीडिया ID के खिलाफ शिकायत दर्ज पति दीनाराम की ओर से पुलिस को दी गई रिपोर्ट में मुख्य रूप से दो सोशल मीडिया प्रोफाइल्स का जिक्र किया गया है। पति बोले- तीन साल पहले भी गलत कमेंट किए थे पति दीनाराम का बयान- मेरी पत्नी को इतना टॉर्चर और ट्रोल किया गया कि वह गुमसुम रहने लगी थी। 3 साल पहले भी इस आरोपी ने गलत कमेंट किया था, तब पत्नी ने इसे ब्लॉक कर दिया था। इसी बात की खुन्नस में वह लगातार वीडियो बनाकर हमारी निजी जिंदगी का गलत प्रचार कर रहा था। FIR में पति ने लगाए ये 4 गंभीर आरोप 1. ‘कपड़े छोटे हो गए…’ वीडियो पर किए गंदे कमेंट्स दीनाराम ने बताया कि अनीता इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर राजस्थानी संस्कृति और सामाजिक विषयों से जुड़े वीडियो बनाती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने ‘कपड़े हो गए छोटे…’ विषय पर एक वीडियो अपलोड किया था। इसके बाद से ही आरोपी ‘वी मालाराम’ और ‘लॉजिक बाबा’ ID से बेहद गंदे, अभद्र और धमकी भरे कमेंट्स आने शुरू हो गए। 2. निजी जिंदगी का सोशल मीडिया पर गलत प्रचार आरोप है कि ‘वी मालाराम’ ID के जरिए अनीता की पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातों को तोड़-मरोड़कर सोशल मीडिया पर फैलाया गया। इस चौतरफा ट्रोलिंग की वजह से अनीता गहरे डिप्रेशन में चली गईं और उन्होंने बातचीत करना बंद कर दिया। 3. ब्लॉक करने पर बढ़ाई रंजिश, बनाए बदनाम करने वाले वीडियो पति के अनुसार, आरोपी पिछले 3 साल से अनीता को परेशान कर रहा था। जब अनीता ने तंग आकर उसे ब्लॉक लिस्ट में डाल दिया, तो वह और भड़क गया। उसने फेसबुक पर खुद के वीडियो बनाकर अनीता के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की। 4. लोकलाज के डर और सदमे में उठाया यह कदम आरोपी के वीडियो वायरल होने के बाद समाज और जान-पहचान के लोग दीनाराम को टोकने लगे कि ‘मालाराम तुम्हारी पत्नी के बारे में गलत बोल रहा है।’ जब यह बात अनीता तक पहुंची, तो वह लोकलाज और मानसिक प्रताड़ना का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाईं और उन्होंने जहर पी लिया।
3 जून की सुबह क्या हुआ था? जानिए… 3 जून को सुबह करीब 11 बजे दीनाराम अपने बड़े भाई बाबूराम के घर शिकारगढ़ गए हुए थे। इसी दौरान उनके बेटे का फोन आया कि मम्मी बेहोश हो गई हैं। कुछ बोल नहीं रही हैं और उनके मुंह से झाग निकल रहा है। दीनाराम तुरंत घर पहुंचे और अचेत हालत में अनीता को जोधपुर के मथुरा दास माथुर (MDM) हॉस्पिटल लेकर भागे। पुलिस अब इस पूरे मामले की साइबर सेल की मदद से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है। अनीता बिश्नोई से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए…


