गयाजी में रविवार को बाइक की चोरी हो गई। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। बताया जा रहा कि एपी कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी की थी। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा। कुछ देर तक आसपास के माहौल को देखा। मौका मिलते ही वह बाइक के पास आया और लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बाइक मालिक ने रामपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी घटनास्थल के आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रहे हैं, ताकि आरोपी की पहचान और उसके भागने के रास्ते का पता चल सके। रामपुर थाना अध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह ने बताया कि बाइक चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिला है। फुटेज में एक युवक चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है। घटना रामपुर थाना क्षेत्र के एपी कॉलोनी की है। चोरी की कुछ तस्वीरें… बाइक मालिक के आवेदन पर एफआईआर दर्ज बाइक मालिक ने लिखित आवेदन दिया है, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। थाना अध्यक्ष कहा कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और चोरी हुई बाइक की बरामदगी भी की जाएगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। गयाजी में रविवार को बाइक की चोरी हो गई। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। बताया जा रहा कि एपी कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी की थी। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा। कुछ देर तक आसपास के माहौल को देखा। मौका मिलते ही वह बाइक के पास आया और लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बाइक मालिक ने रामपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी घटनास्थल के आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रहे हैं, ताकि आरोपी की पहचान और उसके भागने के रास्ते का पता चल सके। रामपुर थाना अध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह ने बताया कि बाइक चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिला है। फुटेज में एक युवक चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है। घटना रामपुर थाना क्षेत्र के एपी कॉलोनी की है। चोरी की कुछ तस्वीरें… बाइक मालिक के आवेदन पर एफआईआर दर्ज बाइक मालिक ने लिखित आवेदन दिया है, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। थाना अध्यक्ष कहा कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और चोरी हुई बाइक की बरामदगी भी की जाएगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।


