अफेयर का राज खुलने के डर से दोस्त की हत्या:घर से बुलाकर 2 नाबालिगों ने किया मर्डर, झाड़ियों में फेंक दी थी लाश

अफेयर का राज खुलने के डर से दोस्त की हत्या:घर से बुलाकर 2 नाबालिगों ने किया मर्डर, झाड़ियों में फेंक दी थी लाश

मुजफ्फपुर में 15 साल के नाबालिग नीतीश कुमार की हत्या का खुलासा हो गया है। उसके दोस्तों ने ही इस हत्या को अंजाम दिया था। मर्डर के बाद लाश झाड़ियों में फेंक दी थी। मर्डर करने वाले 2 नाबालिग हैं। इनकी उम्र 15-16 है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी नाबालिगों में एक का गांव की किसी लड़की से अफेयर चल रहा था। ये बात नीतीश को पता चल गई थी। नीतीश ने कहा था कि तुम्हारी लव स्टोरी तुम्हारे घर और लड़की के घर पर बता देंगे। इसके बाद से आरोपी नाबालिग टेंशन में आ गया और उसने अपने दोस्त के साथ हत्या की साजिश रची। नीतीश की लाश 1 जून को मिली थी, 7 जून देर शाम सरैया SDPO अभिजीत कौर ने मामले का खुलासा किया है। घटना जैतपुर थाना क्षेत्र की है। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा घटनाक्रम… घर से फोन कर दोस्तों ने नीतीश को बुलाया था पुलिस के अनुसार नीतीश 31 मई को घर पर था। इसी दौरान उसके दोस्त ने उसे फोन कर घर से बुलाया था। नीतीश अपनी साइकिल लेकर दोस्तों के पास गया था। दोनों दोस्त नीतीश को घर से करीब 1 किमी दूर सुनसान इलाके में ले गए। वहां झाड़ियां थी। वहां नीतीश की दोनों दोस्तों से बहस हुई। दोनों आरोपियों ने कहा कि तुम मेरी लव स्टोरी मेरे घर पर बताओगे। नीतीश भी अपनी बात पर अड़ा था कि मैं ये बात सभी को बताउंगा। जिसके बाद नीतीश को दोनों मिलकर मारने लगे। नाबालिगों के पास धारदार हसुआ था। उसी से नीतीश पर हमला किया। उसके गले पर जख्म के भी निशान मिले थे। दोनों नीतीश की हत्या कर वहां से फरार हो गए।
1 जून को पुलिस को लाश मिलने की सूचना मिली थी 31 मई को घर से निकलने के बाद नीतीश घर नहीं लौटा था। जिसके बाद उसके परिजन काफी परेशान थे। उन्होंने अपने स्तर से खोजबीन की, फिर पुलिस को मामले की जानकारी दी। 1 जून की सुबह टहलने निकले लोगों ने नीतीश की लाश देखी थी। स्थानीय लोगों ने लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से पुलिस ने मृतक का मोबाइल-साइकिल बरामद किया। मोबाइल कॉल हिस्ट्री से आरोपी तक पहुंची पुलिस पुलिस जांच में पाया कि नीतीश के मोबाइल पर आखिरी कॉल उसके आरोपी दोस्त का था। जिसके बाद पुलिस नाबालिग के पास गई। उससे पूछताछ के बाद पता चला कि हत्या में दूसरा नाबालिग भी शामिल है। जिसके बाद दोनों से कड़ी पूछताछ हुई। पूछताछ में पुलिस के सामने दोनों नाबालिगों ने अपना जुर्म कबूल लिया।
गर्लफ्रेंड से बात करते सुन लिया था बताया जा रहा कि नीतीश और उसके दोनों आरोपी दोस्त एक ही गांव के रहने वाले थे। नीतीश ने एक दिन अपने दोस्त को फोन पर किसी लड़की से बात करते हुए सुन लिया था। जिसके बाद नीतीश ने मजाकिया अंदाज में उसे कहा था कि मैं तुम्हारे घर पर बता दूंगा। पर नाबालिग ने नीतीश की बात को सीरियस ले लिया था। वो थोड़ा भी रिस्क नहीं लेना चाहता था। उसे डर था कि अगर अफेयर की बात सब को पता चल जाएगी तो क्या होगा। यही सब सोचकर उसने हत्या की साजिश रच डाली। मर्डर में शामिल दूसरा नाबालिग नीतीश के ज्यादा करीब नहीं था, इसलिए वो भी हत्या में शामिल हो गया। आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड भेजा जाएगा एसडीपीओ अभिजीत कौर ने बताया कि दोनों नाबालिग की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई हंसुआ बरामद कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना में शामिल दोनों किशोरों को पकड़ लिया गया है और उन्हें विधि सम्मत प्रक्रिया के तहत किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। मुजफ्फपुर में 15 साल के नाबालिग नीतीश कुमार की हत्या का खुलासा हो गया है। उसके दोस्तों ने ही इस हत्या को अंजाम दिया था। मर्डर के बाद लाश झाड़ियों में फेंक दी थी। मर्डर करने वाले 2 नाबालिग हैं। इनकी उम्र 15-16 है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी नाबालिगों में एक का गांव की किसी लड़की से अफेयर चल रहा था। ये बात नीतीश को पता चल गई थी। नीतीश ने कहा था कि तुम्हारी लव स्टोरी तुम्हारे घर और लड़की के घर पर बता देंगे। इसके बाद से आरोपी नाबालिग टेंशन में आ गया और उसने अपने दोस्त के साथ हत्या की साजिश रची। नीतीश की लाश 1 जून को मिली थी, 7 जून देर शाम सरैया SDPO अभिजीत कौर ने मामले का खुलासा किया है। घटना जैतपुर थाना क्षेत्र की है। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा घटनाक्रम… घर से फोन कर दोस्तों ने नीतीश को बुलाया था पुलिस के अनुसार नीतीश 31 मई को घर पर था। इसी दौरान उसके दोस्त ने उसे फोन कर घर से बुलाया था। नीतीश अपनी साइकिल लेकर दोस्तों के पास गया था। दोनों दोस्त नीतीश को घर से करीब 1 किमी दूर सुनसान इलाके में ले गए। वहां झाड़ियां थी। वहां नीतीश की दोनों दोस्तों से बहस हुई। दोनों आरोपियों ने कहा कि तुम मेरी लव स्टोरी मेरे घर पर बताओगे। नीतीश भी अपनी बात पर अड़ा था कि मैं ये बात सभी को बताउंगा। जिसके बाद नीतीश को दोनों मिलकर मारने लगे। नाबालिगों के पास धारदार हसुआ था। उसी से नीतीश पर हमला किया। उसके गले पर जख्म के भी निशान मिले थे। दोनों नीतीश की हत्या कर वहां से फरार हो गए।
1 जून को पुलिस को लाश मिलने की सूचना मिली थी 31 मई को घर से निकलने के बाद नीतीश घर नहीं लौटा था। जिसके बाद उसके परिजन काफी परेशान थे। उन्होंने अपने स्तर से खोजबीन की, फिर पुलिस को मामले की जानकारी दी। 1 जून की सुबह टहलने निकले लोगों ने नीतीश की लाश देखी थी। स्थानीय लोगों ने लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से पुलिस ने मृतक का मोबाइल-साइकिल बरामद किया। मोबाइल कॉल हिस्ट्री से आरोपी तक पहुंची पुलिस पुलिस जांच में पाया कि नीतीश के मोबाइल पर आखिरी कॉल उसके आरोपी दोस्त का था। जिसके बाद पुलिस नाबालिग के पास गई। उससे पूछताछ के बाद पता चला कि हत्या में दूसरा नाबालिग भी शामिल है। जिसके बाद दोनों से कड़ी पूछताछ हुई। पूछताछ में पुलिस के सामने दोनों नाबालिगों ने अपना जुर्म कबूल लिया।
गर्लफ्रेंड से बात करते सुन लिया था बताया जा रहा कि नीतीश और उसके दोनों आरोपी दोस्त एक ही गांव के रहने वाले थे। नीतीश ने एक दिन अपने दोस्त को फोन पर किसी लड़की से बात करते हुए सुन लिया था। जिसके बाद नीतीश ने मजाकिया अंदाज में उसे कहा था कि मैं तुम्हारे घर पर बता दूंगा। पर नाबालिग ने नीतीश की बात को सीरियस ले लिया था। वो थोड़ा भी रिस्क नहीं लेना चाहता था। उसे डर था कि अगर अफेयर की बात सब को पता चल जाएगी तो क्या होगा। यही सब सोचकर उसने हत्या की साजिश रच डाली। मर्डर में शामिल दूसरा नाबालिग नीतीश के ज्यादा करीब नहीं था, इसलिए वो भी हत्या में शामिल हो गया। आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड भेजा जाएगा एसडीपीओ अभिजीत कौर ने बताया कि दोनों नाबालिग की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई हंसुआ बरामद कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना में शामिल दोनों किशोरों को पकड़ लिया गया है और उन्हें विधि सम्मत प्रक्रिया के तहत किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *