लुधियाना में AI कैमरों के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा:ई-चालान के फर्जी मैसेज से बैंक खाते खाली कर रहे स्कैमर्स; पुलिस ने जारी की वीडियो

लुधियाना में AI कैमरों के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा:ई-चालान के फर्जी मैसेज से बैंक खाते खाली कर रहे स्कैमर्स; पुलिस ने जारी की वीडियो

लुधियाना महानगर में ट्रैफिक नियमों को सख्त करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए लगाए गए आधुनिक AI (Artificial Intelligence) कैमरों का फायदा अब साइबर अपराधियों (स्कैमर्स) ने उठाना शुरू कर दिया है। शहर में बढ़ रहे ई-चालान (e-Challan) के मामलों की आड़ में ठगों ने लोगों की गाढ़ी कमाई पर डाका डालना शुरू कर दिया है।
इस बढ़ते खतरे को देखते हुए लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर एक 55 सेकंड का विशेष जागरूकता वीडियो जारी किया है। वीडियो में लुधियाना पुलिस के अधिकारी
अमरिंदर सिंह ने जनता को इस नए और खतरनाक साइबर स्कैम के प्रति आगाह किया है और इससे बचने के तरीके साझा किए हैं। सावधान! व्हाट्सएप पर आ रही है फर्जी APK फाइल वीडियो में पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्कैमर्स लोगों के व्हाट्सएप पर फर्जी संदेश भेज रहे हैं। इन मैसेजेस में लिखा होता है कि आपकी गाड़ी का चालान कटा है। इस चालान को देखने या भुगतने के लिए मैसेज के साथ एक फाइल भेजी जाती है,जिसका नाम RTO Traffic Challan.apk होता है। पुलिस की चेतावनी: यह कोई आधिकारिक मैसेज नहीं बल्कि एक स्मैशिंग स्कैम है। जैसे ही कोई यूजर इस संदिग्ध .apk फाइल को डाउनलोड या इंस्टॉल करता है, तो स्कैमर्स को उसके मोबाइल का रिमोट कंट्रोल मिल जाता है। इसके बाद वे फोन से बैंकिंग जानकारी और OTP चुराकर चंद मिनटों में पूरा बैंक खाता खाली कर देते हैं। असली चालान का पता लगाने का सही तरीका फोटो से जाने लुधियाना पुलिस ने साफ किया है कि व्हाट्सएप पर आने वाले किसी भी लिंक या फाइल पर भरोसा न करें। अगर आपको अपने वाहन का चालान स्टेटस चेक करना है, तो इस आसान प्रक्रिया का पालन करें: गूगल पर जाएं: अपने ब्राउज़र में जाकर e challan parivahan gov inसर्च करें। आधिकारिक वेबसाइट खोलें: सबसे पहले सामने आने वाली गवर्नमेंट वेबसाइट (echallan.parivahan.gov.in) पर क्लिक करें। वाहन नंबर चुनें: स्क्रीन पर तीन विकल्प दिखाई देंगे Challan Number, Vehicle Number, और DL Number। इनमें से दूसरे विकल्प Vehicle Number को चुनें। डिटेल्स और कैप्चा भरें: अपने वाहन का नंबर दर्ज करें, नीचे दिया गया कैप्चा (Captcha) कोड भरें और Get Detail पर क्लिक करें। स्टेटस चेक करें आपके वाहन का असली स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा कि चालान कटा है या नहीं। ठगी होने पर तुरंत करें इस नंबर पर कॉल पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे डर या जल्दबाजी में आकर किसी भी अनजान ऐप को अपने फोन में जगह न दें। यदि कोई व्यक्ति इस तरह के किसी ऑनलाइन फ्रॉड (Online Fraud) का शिकार हो जाता है, तो बिना समय गंवाए तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर डायल कर अपनी शिकायत दर्ज करवाए ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *