नवी मुंबई के छात्रावास में कलुआही के छात्र की मौत

नवी मुंबई के छात्रावास में कलुआही के छात्र की मौत

भास्कर न्यूज|कलुआही कलुआही प्रखंड के मध्य विद्यालय कलुआही के शिक्षक प्रभात रंजन सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के 19 वर्षीय पुत्र सोमनाथ सिंह उर्फ शिवम की नवी मुंबई के एक छात्रावास में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शिवम भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय के अंतर्गत टी.एस. चाणक्य, नवी मुंबई में बीएससी नॉटिकल साइंस प्रथम वर्ष का छात्र था और समुद्री जहाज का कैप्टन बनने की तैयारी कर रहा था। मृतक के पिता ने बताया कि एक वर्ष पूर्व शिवम का नामांकन कराया गया था और वह संस्थान के चार मंजिला छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता था। 28 मई की सुबह करीब 6 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि शिवम हॉस्टल के कमरे की खिड़की से नीचे गिर गया है और उसकी हालत गंभीर है। सूचना मिलते ही परिजन हवाई मार्ग से नवी मुंबई पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने छात्रावास प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस कमरे में शिवम रहता था, उसकी खिड़की में ग्रिल नहीं लगी थी। उन्होंने बताया कि छात्रावास प्रबंधन और अन्य छात्रों के अनुसार सुबह करीब 5 बजे वह खिड़की से नीचे गिरा, लेकिन घटना कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका। भास्कर न्यूज|कलुआही कलुआही प्रखंड के मध्य विद्यालय कलुआही के शिक्षक प्रभात रंजन सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के 19 वर्षीय पुत्र सोमनाथ सिंह उर्फ शिवम की नवी मुंबई के एक छात्रावास में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शिवम भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय के अंतर्गत टी.एस. चाणक्य, नवी मुंबई में बीएससी नॉटिकल साइंस प्रथम वर्ष का छात्र था और समुद्री जहाज का कैप्टन बनने की तैयारी कर रहा था। मृतक के पिता ने बताया कि एक वर्ष पूर्व शिवम का नामांकन कराया गया था और वह संस्थान के चार मंजिला छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता था। 28 मई की सुबह करीब 6 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि शिवम हॉस्टल के कमरे की खिड़की से नीचे गिर गया है और उसकी हालत गंभीर है। सूचना मिलते ही परिजन हवाई मार्ग से नवी मुंबई पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने छात्रावास प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस कमरे में शिवम रहता था, उसकी खिड़की में ग्रिल नहीं लगी थी। उन्होंने बताया कि छात्रावास प्रबंधन और अन्य छात्रों के अनुसार सुबह करीब 5 बजे वह खिड़की से नीचे गिरा, लेकिन घटना कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *