CCPL 2026: बिलासपुर बुल्स ने रायगढ़ लायंस को 4 विकेट से हराया

CCPL 2026: बिलासपुर बुल्स ने रायगढ़ लायंस को 4 विकेट से हराया

छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL 2026) के तीसरे संस्करण में 7 जून को दूसरा मैच बिलासपुर बुल्स और रायगढ़ लायंस के बीच खेला गया। बिलासपुर बुल्स के विकल्प तिवारी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक (59 रन) लगाया। बिलासपुर बुल्स ने दिए गए लक्ष्य को 19वें ओवर में ही हासिल कर मैच 4 विकेट से जीत लिया।

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (Chhattisgarh State Cricket Sangh) द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम नवा रायपुर में 3 जून से 14 जून तक छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) के तीसरे एडिशन का आयोजन किया गया है।

सीसीपीएल (Chhattisgarh Cricket Premier League) सीजन 3 के रविवार को खेले गए दूसरे मैच में रायगढ़ लायंस ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया। रायगढ़ लायंस ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 159 रन बनाए।

रायगढ़ लायंस (Raigarh Lions) के लिए आलोक साहू ने 43 रन और ओपनर बल्लेबाज़ संगीत सोनी ने 39 रन बनाए। इनके अलावा किवनूर सिंह छाबड़ा ने 24 रन बनाए। बिलासपुर बुल्स के लिए रुद्र प्रताप देहारी ने 4 विकेट और मोहित राउत ने 2 विकेट लिए।

159 रन का पीछा करते हुए बिलासपुर बुल्स (Bilaspur Bulls) ने 19 ओवर में 6 विकेट खोकर 165 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बिलासपुर बुल्स के लिए विकल्प तिवारी ने 59 रन बनाए और प्रतीक यादव ने 24 रन का योगदान दिया। रायगढ़ लायंस के लिए प्रवीण कुमार यादव ने 2 विकेट लिए।

Rudra Pratap Dehari

रुद्र प्रताप प्लेयर ऑफ द मैच : बिलासपुर बुल्स ने मैच 4 विकेट से जीता। इस जीत के साथ उसे 2 अंक मिले। बिलासपुर बुल्स के गेंदबाज रुद्र प्रताप देहारी को प्लेयर ऑफ़ द मैच (Player of The Match) घोषित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *