सागर के दोनों एडिशनल एसपी का तबादला:शहर के नए एएसपी होंगे नरेंद्र सोलंकी; बीना की कमान संभालेंगे जयवीर सिंह भदौरिया

सागर के दोनों एडिशनल एसपी का तबादला:शहर के नए एएसपी होंगे नरेंद्र सोलंकी; बीना की कमान संभालेंगे जयवीर सिंह भदौरिया

गृह विभाग ने शुक्रवार को राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। जिसमें सागर जिले के ग्रामीण एडिशनल एसपी बीना और शहर एएसपी का तबादला किया गया है। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक पीटीएस, जेएनपीए सागर का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहीं लवली सोनी का तबादला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर के पद पर किया गया है। गृह विभाग से जारी सूची के अनुसार, सागर के बीना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संजीव उईके का तबादला शिवपुरी किया गया है। उनके स्थान पर देवास से जयवीर सिंह भदौरिया को बीना एएसपी की कमान सौंपी गई है। शहर एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा को पुलिस अधीक्षक एसटीएफ भोपाल भेजा गया है। उनके स्थान पर छिंदवाड़ा में उप सेनानी 8वीं वाहिनी विस बल में पदस्थ नरेंद्र सोलंकी को सागर एडिशनल एसपी बनाया गया है। पीटीएस सागर में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ लवली सोनी को एएसपी रेल इंदौर भेजा गया है। उनकी जगह पर प्रतिमा पटेल को पुलिस अधीक्षक अजाक के साथ एसपी पीटीएस, जेएनपीए सागर का प्रभार सौंपा गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *