कटिहार में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या और रोजाना लगने वाले जाम से आम लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने पहल की है। गुरुवार को नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त संतोष कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें ऑटो और टोटो के परिचालन को व्यवस्थित करने तथा अस्थायी पार्किंग व्यवस्था लागू करने पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। नगर आयुक्त संतोष कुमार ने बताया कि शहर में ऑटो और टोटो की बढ़ती संख्या के कारण कई प्रमुख चौक-चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसे देखते हुए अरगरा चौक, चौधरी मोहल्ला और मिर्चाईबारी सहायक थाना के समीप ऑटो-टोटो के लिए अस्थायी पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं। इन स्थानों पर वाहनों के व्यवस्थित संचालन के लिए ट्रैफिक पुलिस की तैनाती आवश्यक होगी। फिलहाल अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध नहीं यातायात थाना प्रभारी मुकेश कुमार मंडल ने बैठक में बताया कि फिलहाल अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध नहीं है, हालांकि अतिरिक्त बल की मांग की जा चुकी है। इस पर नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि उपलब्ध पुलिस बल को रोटेशन मोड में पार्किंग स्थलों पर तैनात किया जाए ताकि व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू हो सके। जिला परिवहन पदाधिकारी ने गैर-पंजीकृत ऑटो और टोटो वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि बिना पंजीकरण वाले वाहनों की अधिक संख्या यातायात व्यवस्था को प्रभावित करती है। ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी, जबकि पंजीकृत वाहनों को विशेष कलर कोडिंग के माध्यम से चिन्हित कर उन्हें निर्धारित रूट पर ही चलने की अनुमति मिलेगी। शहर में अन्य छोटे पार्किंग स्थलों का चयन किया जाएगा नगर आयुक्त ने यह भी बताया कि जल्द ही ऑटो-टोटो संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर शहर में अन्य छोटे पार्किंग स्थलों का चयन किया जाएगा। साथ ही, यातायात थाना को शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों की सूची तैयार कर परिवहन विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन का मानना है कि इन निर्णयों के लागू होने के बाद कटिहार शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। कटिहार में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या और रोजाना लगने वाले जाम से आम लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने पहल की है। गुरुवार को नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त संतोष कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें ऑटो और टोटो के परिचालन को व्यवस्थित करने तथा अस्थायी पार्किंग व्यवस्था लागू करने पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। नगर आयुक्त संतोष कुमार ने बताया कि शहर में ऑटो और टोटो की बढ़ती संख्या के कारण कई प्रमुख चौक-चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसे देखते हुए अरगरा चौक, चौधरी मोहल्ला और मिर्चाईबारी सहायक थाना के समीप ऑटो-टोटो के लिए अस्थायी पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं। इन स्थानों पर वाहनों के व्यवस्थित संचालन के लिए ट्रैफिक पुलिस की तैनाती आवश्यक होगी। फिलहाल अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध नहीं यातायात थाना प्रभारी मुकेश कुमार मंडल ने बैठक में बताया कि फिलहाल अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध नहीं है, हालांकि अतिरिक्त बल की मांग की जा चुकी है। इस पर नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि उपलब्ध पुलिस बल को रोटेशन मोड में पार्किंग स्थलों पर तैनात किया जाए ताकि व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू हो सके। जिला परिवहन पदाधिकारी ने गैर-पंजीकृत ऑटो और टोटो वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि बिना पंजीकरण वाले वाहनों की अधिक संख्या यातायात व्यवस्था को प्रभावित करती है। ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी, जबकि पंजीकृत वाहनों को विशेष कलर कोडिंग के माध्यम से चिन्हित कर उन्हें निर्धारित रूट पर ही चलने की अनुमति मिलेगी। शहर में अन्य छोटे पार्किंग स्थलों का चयन किया जाएगा नगर आयुक्त ने यह भी बताया कि जल्द ही ऑटो-टोटो संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर शहर में अन्य छोटे पार्किंग स्थलों का चयन किया जाएगा। साथ ही, यातायात थाना को शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों की सूची तैयार कर परिवहन विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन का मानना है कि इन निर्णयों के लागू होने के बाद कटिहार शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।


