IPL 2026 Final: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे IPL 2026 Final में रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ गुजरात टाइटंस की टीम महज 155 रन ही बना सकी। इसके साथ ही उसके नाम एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गया है, जिसमें जोस बटलर का अहम योगदान रहा है।
IPL 2026 Final: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का फाइनल मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में जीटी को 155/8 रन पर ही रोक दिया है। विपक्षी टीमों के लिए सिरदर्द साबित होने वाली गुजरात टाइटंस की साई सुदर्शन और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी इस मैच में में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की जोड़ी का शिकार बनी। इसके बाद जोस बटलर आए, लेकिन वह 23 गेंदों पर सिर्फ एक चौके के साथ 19 रन ही बना पाए और गुजरात के खाते में एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़वा गए।
बता दें कि जब जोस बटलर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब एक समय ऐसा भी आया जब गुजरात टाइटंस बाउंड्री के लिए तरस गई। गुजरात टाइटंस की पारी के 5.5 ओवर में चौका के रूप में बाउंड्री आई थी, जिसके बाद टीम को 12.4 ओवर में बाउंड्री नसीब हुई। इससे पहले आईपीएल के फाइनल में 2009 में ऐसा हुआ था, जब डेक्कन चार्जर्स ने 35 गेंद बिना बाउंड्री के निकाल दी थीं। इस मामले में पांच रिकॉर्ड की बात करें तो जोस बटलर इनमें से दो मौकों पर शामिल रहे हैं। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने जब 2022 में जीटी के खिलाफ 28 गेंदें बगैर बाउंड्री के निकाली थीं, तब बटलर आरआर में शामिल थे।
IPL फाइनल में बिना बाउंड्री के सबसे लंबा गैप
40 बॉल गुजरात बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, अहमदाबाद 2026
35 बॉल डेक्कन चार्जर्स बनाम आरसीबी, जोबर्ग 2009
29 बॉल मुंबई इंडियंस बनाम राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स हैदराबाद 2017
29 बॉल पंजाब किंग्स बनाम केकेआर बेंगलुरु 2014
28 बॉल राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस अहमदाबाद 2022
ये रिकॉर्ड भी बने
जीटी के लिए नंबर 4 या उससे नीचे से सबसे ज्यादा अर्धशतक
3 – डेविड मिलर
3 – हार्दिक पांड्या
3 – वाशिंगटन सुंदर
2 – विजय शंकर
2 – शाहरुख खान
एक आईपीएल एडिशन में किसी भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा विकेट
32 – हर्षल पटेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2021)
28 – मोहम्मद शमी (गुजरात टाइटंस, 2023)
28 – भुवनेश्वर कुमार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2026)
27 – जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस, 2020)
27 – युजवेंद्र चहल (राजस्थान रॉयल्स, 2022)
27 – मोहित शर्मा (गुजरात टाइटंस, 2023)
Sports – Patrika | CMS




