वैभव सूर्यवंशी को लेकर सौरव गांगुली और डेल स्टेन आए आमने-सामने, जानें किसने क्या दी सलाह

वैभव सूर्यवंशी को लेकर सौरव गांगुली और डेल स्टेन आए आमने-सामने, जानें किसने क्या दी सलाह

Dale Steyn on Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए अपनी तूफानी बल्लेबाजी से कोहराम मचाने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के मुरीद अब दुनिया के दिग्गज गेंदबाज भी हो गए हैं। साउथ अफ्रीका के महान गेंदबाज डेल स्टेन ने वैभव को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। 

Dale Steyn on Vaibhav Sooryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने वो कारनामा कर दिखाया है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। इस सीजन में वैभव ने दुनिया के बड़े-बड़े और दिग्गज गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 16 मैचों में 237.31 के हैरान करने वाले स्ट्राइक रेट से 776 रन कूट डाले। इतना ही नहीं, वैभव ने पूरे सीजन में 72 छक्के जड़कर क्रिस गेल का एक सीजन में सबसे ज्यादा 59 छक्के मारने का बरसों पुराना रिकॉर्ड भी चकनाचूर कर दिया।

रेड बॉल क्रिकेट का भविष्य है वैभव

इस धमाकेदार प्रदर्शन के बाद जहां पूरी दुनिया वैभव की टी20 बल्लेबाजी की दीवानी हो चुकी है, वहीं साउथ अफ्रीका के पूर्व महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने वैभव को लेकर एक बहुत ही अलग और बड़ा बयान दिया है। स्टेन का मानना है कि वैभव सिर्फ टी20 लीग तक सीमित रहने वाले खिलाड़ी नहीं हैं, बल्कि वे टेस्ट क्रिकेट का भविष्य बदल सकते हैं।

डेल स्टेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर वैभव के लिए एक बेहद खास संदेश लिखा, जिसने पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान खींचा है। स्टेन ने लिखा, ‘टेस्ट क्रिकेट के लिए इससे बड़ा विज्ञापन और कुछ नहीं हो सकता कि वैभव सूर्यवंशी पूरी दुनिया से यह कहें कि उनका असली सपना भारत के लिए रेड बॉल (टेस्ट क्रिकेट) खेलना है। युवा सर, हमारी सारी उम्मीदें अब आप पर ही टिकी हैं।’

टेस्ट क्रिकेट में दिखेगी नई पीढ़ी

देखा जाए तो डेल स्टेन का यह बयान टी20 क्रिकेट की बुराई नहीं है, बल्कि टेस्ट क्रिकेट को बचाने की एक चिंता है। जबकि सौरव गांगुली का कहना था कि वैभव सूर्यवंशी को टेस्ट क्रिकेट में आने के लिए अभी इंतज़ार करना होगा। उसे वाइट बॉल (टी20 और ODI) में और ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की जरुरत है। आज के दौर में जहां युवा खिलाड़ी मोटी रकम और शोहरत के लिए सिर्फ टी20 और फ्रेंचाइजी क्रिकेट की तरफ भाग रहे हैं, वहां वैभव सूर्यवंशी जैसे उभरते हुए सुपरस्टार का टेस्ट क्रिकेट के प्रति लगाव दिखाना इस खेल के लिए संजीवनी बूटी जैसा काम कर सकता है। अगर वैभव सूर्यवंशी जैसा लोकप्रिय युवा खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट को अपनी पहली पसंद बताता है, तो यह आने वाली पूरी पीढ़ी के लिए एक बहुत बड़ा संदेश होगा।

जबकि सौरव गांगुली का कहना था कि वैभव सूर्यवंशी को टेस्ट क्रिकेट में आने के लिए अभी इंतज़ार करना होगा। उसे रेड बॉल क्रिकेट में और ज्यादा रन बनाने की जरुरत है। आपको बता दें कि रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन मं बिहार के लिए खेलते हुए सूर्यवंशी ने कई ऐतिहासिक पारियां खेलीं, लेकिन टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *