कोंच में करंट लगने से नाबालिग की मौत:घर में पंखा लगाते समय हुआ हादसा

कोंच में करंट लगने से नाबालिग की मौत:घर में पंखा लगाते समय हुआ हादसा

गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के चेत बिगहा गांव में गुरुवार को बिजली का करंट लगने से एक 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी नागेंद्र सिंह के पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गोलू कुमार अपने घर में सीलिंग पंखे का पल्ला लगा रहा था। इसी दौरान वह पहले से कटे हुए बिजली के तार के संपर्क में आ गया। उसे जोरदार करंट लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। गुरुवार सुबह ही बिना पोस्टमार्टम कराए शव का दाह संस्कार कर दिया गया। गांव के मुखिया निवास वर्मा ने मौके पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के चेत बिगहा गांव में गुरुवार को बिजली का करंट लगने से एक 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी नागेंद्र सिंह के पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गोलू कुमार अपने घर में सीलिंग पंखे का पल्ला लगा रहा था। इसी दौरान वह पहले से कटे हुए बिजली के तार के संपर्क में आ गया। उसे जोरदार करंट लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। गुरुवार सुबह ही बिना पोस्टमार्टम कराए शव का दाह संस्कार कर दिया गया। गांव के मुखिया निवास वर्मा ने मौके पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *