Friday OTT releases: वीकेंड शुरू होने से पहले OTT प्लेटफॉर्म्स ने दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट का बड़ा पैकेज तैयार कर दिया है। 29 मई 2026 को Netflix और JioHotstar पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। रोमांस, कॉमेडी, लीगल ड्रामा, साइंस-फिक्शन और रियलिटी शो पसंद करने वाले दर्शकों के लिए इस बार काफी वैरायटी देखने को मिलेगी।
Cousins & Welfareams
कहां देखें- JioHotstar

अगर Cousins & Welfareams की बात करें तो, ये JioHotstar पर स्ट्रीम होगी। ये मलयालम रोमांटिक कॉमेडी एक बड़े परिवार और उसमें पले-बढ़े छह कजिन्स की कहानी दिखाती है। फिल्म में रिश्तों, पारिवारिक परंपराओं और शादी-ब्याह के दौरान आने वाले मजेदार मोड़ों को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश किया गया है।
Rafa
कहां देखें-Netflix

स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री लवर्स के लिए Rafa सबसे खास हो सकती है। नेटफ्लिक्स पर आने वाली ये डॉक्यूमेंट्री टेनिस स्टार Rafael Nadal के करियर के आखिरी दौर को करीब से दिखाती है। इसमें उनके संघर्ष, उपलब्धियां और प्राइवेट लाइफ की झलक भी देखने को मिलेगी।
Jolly LLB 3
कहां देखें-Netflix

इस हफ्ते की सबसे फेमस रिलीज में से एक Jolly LLB 3 भी है। इस फिल्म में Akshay Kumar और Arshad Warsi आमने-सामने दिखते है। बता दें, कहानी दो वकीलों के बीच कानूनी लड़ाई और नैतिक संघर्ष पर बेस्ड है, जिसमें कॉमेडी और कोर्टरूम ड्रामा दोनों का तड़का देखने को मिलेगा।
Star City
कहां देखें- Apple TV

साइंस-फिक्शन लवर्स के लिए Star City मजेदार साबित हो सकती है। Apple TV+ पर रिलीज होने वाली ये सीरीज अंतरिक्ष की दौड़ को सोवियत यूनियन के नजरिए से दिखाती है और बताती है कि अगर इतिहास थोड़ा अलग होता तो दुनिया कैसी दिखती।
Calabasas Confidential
कहां देखें- Netflix

Calabasas Confidential नाम की रियलिटी सीरीज नेटफ्लिक्स पर आ रही है। अगर इसकी कहानी की बात करें, तो इसमें अमीर दोस्तों और पुराने रिश्तों के बीच छिपे राज और टकराव को दिखाया गया है।
Propeller One-Way Night Coach
कहां देखें- Apple TV

तो वहीं सबसे लास्ट में है Propeller One-Way Night Coach, जो एक फैमिली एडवेंचर फिल्म है। इसमें मां-बेटे के सफर और उनके यादगार अनुभवों को भावनात्मक अंदाज में पेश करती है।
बता दें, इस शुक्रवार OTT प्लेटफॉर्म्स पर हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ नया देखने को मिलेगा। वीकेंड पर घर बैठे एंटरटेनमेंट का मजा लेने वालों के लिए ये हफ्ता काफी खास रहने वाला है।


