12 से ज्यादा गांवों में देखी पेयजल व्यवस्थाएं:अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने लिया जायजा, अवैध कनेक्शन हटाने के निर्देश

12 से ज्यादा गांवों में देखी पेयजल व्यवस्थाएं:अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने लिया जायजा, अवैध कनेक्शन हटाने के निर्देश

भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में सुचारु पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) अब सक्रिय हो गया है। विभाग के अजमेर क्षेत्र के अतिरिक्त मुख्य अभियंता रामचन्द्र राड़ ने डीडवाना-कुचामन जिले के 12 से ज्यादा गांवों का दौरा कर पेयजल व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ स्थानों पर जल वितरण व्यवस्था संतोषजनक पाई गई, जबकि कई जगहों पर अवैध जल कनेक्शन, बूस्टर और पाइपलाइन लीकेज जैसी समस्याएं सामने आईं।
निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितताओं पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए। 7 दिनों के भीतर अवैध कनेक्शन हटाने के निर्देश
खोखर और मिण्डासरी गांवों में अवैध जल कनेक्शन और बूस्टर के माध्यम से पानी चोरी होने की शिकायतें मिली थीं, जिससे अंतिम छोर की ढाणियों तक पर्याप्त दबाव से पानी नहीं पहुंच पा रहा था। इस पर परियोजना विंग के अधिकारियों को अगले 7 दिनों के भीतर सभी अवैध कनेक्शन हटाने और बूस्टर जब्त करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, जलापूर्ति के समय बिजली कटौती नहीं हो, इसके लिए विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित करने को भी कहा गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *