पूर्णिया में बस से गिरकर कंडक्टर की मौत:यात्रियों को लेकर नवगछिया जा रही थी, संतुलन बिगड़ने से कुर्सेला पुल पर गिरा

पूर्णिया में बस से गिरकर कंडक्टर की मौत:यात्रियों को लेकर नवगछिया जा रही थी, संतुलन बिगड़ने से कुर्सेला पुल पर गिरा

पूर्णिया से नवगछिया जा रही यात्री बस से हादसा हो गया। कुर्सेला पुल पर चलती बस से गिरकर कंडक्टर की मौत हो गई। स्थानीय लोगों और बस कर्मियों की मदद से घायल कंडक्टर को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कटिहार जिले के गेड़ाबाड़ी फुलबरिया चौक निवासी संजीव कुमार सिंह 32 के रूप में हुई है। अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि वे रोज की तरह आज सुबह ड्यूटी पर निकले थे। बस पूर्णिया से यात्रियों को लेकर नवगछिया की ओर जा रही थी। इसी दौरान कुर्सेला पुल के ऊपर अचानक संतुलन बिगड़ने से वह चलती बस से नीचे सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद कुछ देर तक बस पुल पर ही रुकी रही। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को उठाकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। अस्पताल में इलाज के क्रम में डॉक्टरों ने कंडक्टर को मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे दो बेटे और दो बेटी छोड़ गए हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। जीएमसीएच पूर्णिया में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं गांव में भी मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए GMCH पूर्णिया भेज दिया है। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। बस से गिरने की वजह को लेकर भी जांच की जा रही है। पूर्णिया से नवगछिया जा रही यात्री बस से हादसा हो गया। कुर्सेला पुल पर चलती बस से गिरकर कंडक्टर की मौत हो गई। स्थानीय लोगों और बस कर्मियों की मदद से घायल कंडक्टर को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कटिहार जिले के गेड़ाबाड़ी फुलबरिया चौक निवासी संजीव कुमार सिंह 32 के रूप में हुई है। अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि वे रोज की तरह आज सुबह ड्यूटी पर निकले थे। बस पूर्णिया से यात्रियों को लेकर नवगछिया की ओर जा रही थी। इसी दौरान कुर्सेला पुल के ऊपर अचानक संतुलन बिगड़ने से वह चलती बस से नीचे सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद कुछ देर तक बस पुल पर ही रुकी रही। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को उठाकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। अस्पताल में इलाज के क्रम में डॉक्टरों ने कंडक्टर को मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे दो बेटे और दो बेटी छोड़ गए हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। जीएमसीएच पूर्णिया में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं गांव में भी मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए GMCH पूर्णिया भेज दिया है। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। बस से गिरने की वजह को लेकर भी जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *