कैमूर में बाइक सवार की मौत:अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; खैंठी पुल के नीचे मिला शव, खेत जाने के दौरान हुआ हादसा

कैमूर में बाइक सवार की मौत:अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; खैंठी पुल के नीचे मिला शव, खेत जाने के दौरान हुआ हादसा

कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र में खैंठी पुल के समीप एक सड़क हादसे में सिहोरियां गांव निवासी 47 वर्षीय पप्पू सिंह की मौत हो गई। उन्हें एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। परिजनों ने बताया कि पप्पू सिंह खाना खाने के बाद अपनी बाइक से खेत की ओर निकले थे। वे आमतौर पर पैदल घूमने जाते थे, लेकिन घटना वाली रात उन्होंने बाइक का उपयोग किया। खैंठी पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पप्पू सिंह पुल के नीचे जा गिरे। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई और उनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। अज्ञात वाहन तथा चालक की तलाश जारी
देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खैंठी पुल के पास पहुंचने पर उन्हें घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के साले अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि परिवार इस घटना से सदमे में है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन तथा चालक की तलाश कर रही है। पुलिस ने यह भी कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र में खैंठी पुल के समीप एक सड़क हादसे में सिहोरियां गांव निवासी 47 वर्षीय पप्पू सिंह की मौत हो गई। उन्हें एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। परिजनों ने बताया कि पप्पू सिंह खाना खाने के बाद अपनी बाइक से खेत की ओर निकले थे। वे आमतौर पर पैदल घूमने जाते थे, लेकिन घटना वाली रात उन्होंने बाइक का उपयोग किया। खैंठी पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पप्पू सिंह पुल के नीचे जा गिरे। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई और उनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। अज्ञात वाहन तथा चालक की तलाश जारी
देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खैंठी पुल के पास पहुंचने पर उन्हें घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के साले अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि परिवार इस घटना से सदमे में है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन तथा चालक की तलाश कर रही है। पुलिस ने यह भी कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *