बिहार में बकरीद के अवसर पर गाय की कुर्बानी को लेकर बढ़ती चर्चा के बीच, कटिहार में जदयू के जिला प्रवक्ता इम्तियाज हैदर ने एक महत्वपूर्ण अपील की है। उन्होंने बकरीद को शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाने का आग्रह किया, साथ ही गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग का समर्थन भी किया। सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश न लिखें प्रवक्ता इम्तियाज हैदर ने कहा कि बकरीद का पर्व प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्टों से बचने की अपील की। हैदर ने सभी समुदायों से मिल-जुलकर पर्व मनाने का आह्वान किया, ताकि जिले में शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहे। गाय की कुर्बानी को लेकर चल रही बहस पर प्रतिक्रिया देते हुए इम्तियाज हैदर ने स्पष्ट किया कि ऐसे किसी भी कार्य से बचना चाहिए जिससे समाज में तनाव या सौहार्द बिगड़ने की आशंका हो। उन्होंने कहा कि यदि किसी हिंदू भाई की धार्मिक भावनाओं को किसी प्रकार की कुर्बानी से ठेस पहुंचती है, तो ऐसे कार्यों से परहेज किया जाना चाहिए। मुसलमान इस मांग के समर्थन में हैदर ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना असद मदनी द्वारा गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग से सहमति जताई। उन्होंने केंद्र की एनडीए सरकार से इस दिशा में पहल करने की अपील की। इम्तियाज हैदर ने यह भी कहा कि देशभर के बड़ी संख्या में मुसलमान इस मांग के समर्थन में हैं और गाय संरक्षण के लिए ठोस कानून बनाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने गाय से जुड़े अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की। उनके अनुसार, गाय को बेचने, खरीदने और अवैध रूप से उसका उपयोग करने वाले सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। हैदर ने जोर दिया कि देश की एकता, सामाजिक समरसता और विकास को मजबूत करने वाले कदमों का सभी नागरिकों को समर्थन करना चाहिए। बिहार में बकरीद के अवसर पर गाय की कुर्बानी को लेकर बढ़ती चर्चा के बीच, कटिहार में जदयू के जिला प्रवक्ता इम्तियाज हैदर ने एक महत्वपूर्ण अपील की है। उन्होंने बकरीद को शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाने का आग्रह किया, साथ ही गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग का समर्थन भी किया। सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश न लिखें प्रवक्ता इम्तियाज हैदर ने कहा कि बकरीद का पर्व प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्टों से बचने की अपील की। हैदर ने सभी समुदायों से मिल-जुलकर पर्व मनाने का आह्वान किया, ताकि जिले में शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहे। गाय की कुर्बानी को लेकर चल रही बहस पर प्रतिक्रिया देते हुए इम्तियाज हैदर ने स्पष्ट किया कि ऐसे किसी भी कार्य से बचना चाहिए जिससे समाज में तनाव या सौहार्द बिगड़ने की आशंका हो। उन्होंने कहा कि यदि किसी हिंदू भाई की धार्मिक भावनाओं को किसी प्रकार की कुर्बानी से ठेस पहुंचती है, तो ऐसे कार्यों से परहेज किया जाना चाहिए। मुसलमान इस मांग के समर्थन में हैदर ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना असद मदनी द्वारा गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग से सहमति जताई। उन्होंने केंद्र की एनडीए सरकार से इस दिशा में पहल करने की अपील की। इम्तियाज हैदर ने यह भी कहा कि देशभर के बड़ी संख्या में मुसलमान इस मांग के समर्थन में हैं और गाय संरक्षण के लिए ठोस कानून बनाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने गाय से जुड़े अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की। उनके अनुसार, गाय को बेचने, खरीदने और अवैध रूप से उसका उपयोग करने वाले सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। हैदर ने जोर दिया कि देश की एकता, सामाजिक समरसता और विकास को मजबूत करने वाले कदमों का सभी नागरिकों को समर्थन करना चाहिए।


