F1 Championship पर Kimi Antonelli का शिकंजा, Canadian GP जीतकर 43 अंकों की बढ़त बनाई

F1 Championship पर Kimi Antonelli का शिकंजा, Canadian GP जीतकर 43 अंकों की बढ़त बनाई

कनाडा ग्रां प्री 2026 इस बार काफी रोमांच और ड्रामे से भरी रही। मॉन्ट्रियल के सर्किट जिल विलेन्यूव में हुई इस रेस में मर्सिडीज के युवा ड्राईवर किमी एंटोनेली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार चौथी जीत अपने नाम कर ली हैं। बता दें कि इस जीत के साथ एंटोनेली ने चैंपियनशिप में अपनी बढ़त भी मजबूत कर ली हैं और अब वह 43 अंकों से आगे चल रहे हैं।रेस की शुरुआत से ही मर्सिडीज के दोनों ड्राईवर जॉर्ज रसेल और किमी एंटोनेली के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली हैं। दोनों कई बार एक-दूसरे से आगे निकले और रेस काफी रोमांचक हो गई थीं। हालांकि यह मुकाबला ज्यादा देर तक नहीं चल सका क्योंकि 30वें लैप में जॉर्ज रसेल की कार में पावर यूनिट से जुड़ी तकनीकी खराबी आ गई और उन्हें रेस बीच में छोड़नी पड़ी हैं।गौरतलब है कि रसेल के बाहर होते ही वर्चुअल सेफ्टी कार लागू करनी पड़ी थीं। इस दौरान ज्यादातर टीमों ने अपने ड्राइवरों को पिट स्टॉप के लिए बुलाया, लेकिन किमी एंटोनेली ने बढ़त बनाए रखी और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।इटली के युवा ड्राईवर एंटोनेली ने शानदार नियंत्रण और तेज रफ्तार के साथ रेस खत्म की और दूसरे स्थान पर रहे लुईस हैमिल्टन से लगभग 10 सेकंड आगे रहे हैं। फेरारी के लिए खेल रहे सात बार के विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन ने अंतिम लैप्स में मैक्स वर्स्टापेन को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं रेड बुल के मैक्स वर्स्टापेन तीसरे स्थान पर रहे और इस सीजन का अपना पहला पोडियम हासिल किया।मौजूद जानकारी के अनुसार फेरारी के चार्ल्स लेक्लेर चौथे और रेड बुल के इसाक हदजार पांचवें स्थान पर रहे। अल्पाइन के फ्रैंको कोलापिंटो ने लगातार दूसरी बार अंक हासिल करते हुए छठा स्थान प्राप्त किया। वहीं लियाम लॉसन सातवें और पियरे गैस्ली आठवें स्थान पर रहे।रेस में कई बड़े हादसे और तकनीकी समस्याएं भी देखने को मिली। मैकलारेन टीम के लिए यह दिन बेहद खराब साबित हुआ। लैंडो नॉरिस गियरबॉक्स खराबी के कारण रेस पूरी नहीं कर सके, जबकि ऑस्कर पियास्त्री को टक्कर के मामले में 10 सेकंड की पेनाल्टी मिली थीं। पियास्त्री 11वें स्थान पर रहे और टीम कोई अंक हासिल नहीं कर सकी।इसके अलावा फर्नांडो अलोंसो सीट से जुड़ी तकनीकी समस्या के कारण बाहर हो गए, जबकि सर्जियो पेरेज की कार में सस्पेंशन फेल होने से उन्हें भी रेस छोड़नी पड़ी। विलियम्स के एलेक्स एल्बन भी दुर्घटना के बाद रेस से बाहर हो गए।रेस के बाद किमी एंटोनेली ने कहा कि जॉर्ज रसेल के साथ मुकाबला काफी मजेदार और चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने माना कि तेज हवा और बदलते मौसम के बीच कार संभालना आसान नहीं था, लेकिन टीम ने शानदार काम किया।बता दें कि अब फॉर्मूला वन 2026 का अगला मुकाबला मोनाको ग्रां प्री होगा, जो 5 से 7 जून के बीच आयोजित किया जाएगा। फैंस की नजरें अब इस बात पर रहेंगी कि क्या किमी एंटोनेली अपनी जीत का सिलसिला आगे भी जारी रख पाते। 

कनाडा ग्रां प्री 2026 इस बार काफी रोमांच और ड्रामे से भरी रही। मॉन्ट्रियल के सर्किट जिल विलेन्यूव में हुई इस रेस में मर्सिडीज के युवा ड्राईवर किमी एंटोनेली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार चौथी जीत अपने नाम कर ली हैं। बता दें कि इस जीत के साथ एंटोनेली ने चैंपियनशिप में अपनी बढ़त भी मजबूत कर ली हैं और अब वह 43 अंकों से आगे चल रहे हैं।
रेस की शुरुआत से ही मर्सिडीज के दोनों ड्राईवर जॉर्ज रसेल और किमी एंटोनेली के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली हैं। दोनों कई बार एक-दूसरे से आगे निकले और रेस काफी रोमांचक हो गई थीं। हालांकि यह मुकाबला ज्यादा देर तक नहीं चल सका क्योंकि 30वें लैप में जॉर्ज रसेल की कार में पावर यूनिट से जुड़ी तकनीकी खराबी आ गई और उन्हें रेस बीच में छोड़नी पड़ी हैं।
गौरतलब है कि रसेल के बाहर होते ही वर्चुअल सेफ्टी कार लागू करनी पड़ी थीं। इस दौरान ज्यादातर टीमों ने अपने ड्राइवरों को पिट स्टॉप के लिए बुलाया, लेकिन किमी एंटोनेली ने बढ़त बनाए रखी और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
इटली के युवा ड्राईवर एंटोनेली ने शानदार नियंत्रण और तेज रफ्तार के साथ रेस खत्म की और दूसरे स्थान पर रहे लुईस हैमिल्टन से लगभग 10 सेकंड आगे रहे हैं। फेरारी के लिए खेल रहे सात बार के विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन ने अंतिम लैप्स में मैक्स वर्स्टापेन को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं रेड बुल के मैक्स वर्स्टापेन तीसरे स्थान पर रहे और इस सीजन का अपना पहला पोडियम हासिल किया।
मौजूद जानकारी के अनुसार फेरारी के चार्ल्स लेक्लेर चौथे और रेड बुल के इसाक हदजार पांचवें स्थान पर रहे। अल्पाइन के फ्रैंको कोलापिंटो ने लगातार दूसरी बार अंक हासिल करते हुए छठा स्थान प्राप्त किया। वहीं लियाम लॉसन सातवें और पियरे गैस्ली आठवें स्थान पर रहे।
रेस में कई बड़े हादसे और तकनीकी समस्याएं भी देखने को मिली। मैकलारेन टीम के लिए यह दिन बेहद खराब साबित हुआ। लैंडो नॉरिस गियरबॉक्स खराबी के कारण रेस पूरी नहीं कर सके, जबकि ऑस्कर पियास्त्री को टक्कर के मामले में 10 सेकंड की पेनाल्टी मिली थीं। पियास्त्री 11वें स्थान पर रहे और टीम कोई अंक हासिल नहीं कर सकी।
इसके अलावा फर्नांडो अलोंसो सीट से जुड़ी तकनीकी समस्या के कारण बाहर हो गए, जबकि सर्जियो पेरेज की कार में सस्पेंशन फेल होने से उन्हें भी रेस छोड़नी पड़ी। विलियम्स के एलेक्स एल्बन भी दुर्घटना के बाद रेस से बाहर हो गए।
रेस के बाद किमी एंटोनेली ने कहा कि जॉर्ज रसेल के साथ मुकाबला काफी मजेदार और चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने माना कि तेज हवा और बदलते मौसम के बीच कार संभालना आसान नहीं था, लेकिन टीम ने शानदार काम किया।
बता दें कि अब फॉर्मूला वन 2026 का अगला मुकाबला मोनाको ग्रां प्री होगा, जो 5 से 7 जून के बीच आयोजित किया जाएगा। फैंस की नजरें अब इस बात पर रहेंगी कि क्या किमी एंटोनेली अपनी जीत का सिलसिला आगे भी जारी रख पाते।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *