औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र में करीब 12.65 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप माइक्रो फाइनेंस कंपनी के पूर्व शाखा प्रबंधक पर लगा है। ग्राहकों से रुपए लेकर फरार हो गए। इस संबंध में स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल लिमिटेड के कर्मी अंकुर तिवारी ने थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। अंकुर ने बताया कि शाखा के पूर्व मैनेजर सुनील कुमार गयाजी जिले के सरैया बाजार के रहने वाले हैं। ग्राहकों से वसूली गई 2 लाख 63 हजार 879 रुपए बैंक में जमा करने के लिए निकले थे। इसके बाद उनका मोबाइल नंबर बंद हो गया। उनसे संपर्क नहीं हो सका। बाद में पता चला कि सुनील ने चिल्हकी गांव के मकान मालिक अमरेश कुमार पांडेय से 10 लाख रुपए का कर्ज लिया था। मकान मालिक का कहना है कि पहले भी कई बार उसने बैंक चलाने के नाम पर पैसा लिया था। जिसे कुछ दिनों के बाद वापस कर दिया था, लेकिन इस बार पैसा लेकर फरार हो गया। खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला अंकुर ने आगे बताया कि जब काफी देर तक सुनील ऑफिस नहीं पहुंचा तो शाखा कर्मियों ने इंडियन बैंक, अंबा बाजार, बस स्टैंड समेत कई स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में मामले की सूचना कंपनी के उच्च अधिकारियों को दी गई। अधिकारी सुनील कुमार के पैतृक गांव सरैया बाजार भी पहुंचे, जहां उनके माता-पिता, पत्नी और पड़ोसियों से मुलाकात हुई। परिजनों ने संपर्क होने पर पैसा लौटाने का आश्वासन दिया। काफी समय बीत जाने के बाद भी कोई समाधान नहीं निकल सका। जांच में जुटी पुलिस और ऑडिट टीम फिलहाल कंपनी की ऑडिट टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। फील्ड वेरिफिकेशन किया जा रहा है, ताकि किसी भी ग्राहक के पैसे के गबन की स्थिति स्पष्ट हो सके। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट थाना को सौंपे जाने की बात कही गई है। थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल लिमिटेड के कर्मी अंकुर तिवारी के लिखित आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें सुनील कुमार पर लगभग 12 लाख 65 हजार रुपए गबन का आरोप लगाया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र में करीब 12.65 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप माइक्रो फाइनेंस कंपनी के पूर्व शाखा प्रबंधक पर लगा है। ग्राहकों से रुपए लेकर फरार हो गए। इस संबंध में स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल लिमिटेड के कर्मी अंकुर तिवारी ने थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। अंकुर ने बताया कि शाखा के पूर्व मैनेजर सुनील कुमार गयाजी जिले के सरैया बाजार के रहने वाले हैं। ग्राहकों से वसूली गई 2 लाख 63 हजार 879 रुपए बैंक में जमा करने के लिए निकले थे। इसके बाद उनका मोबाइल नंबर बंद हो गया। उनसे संपर्क नहीं हो सका। बाद में पता चला कि सुनील ने चिल्हकी गांव के मकान मालिक अमरेश कुमार पांडेय से 10 लाख रुपए का कर्ज लिया था। मकान मालिक का कहना है कि पहले भी कई बार उसने बैंक चलाने के नाम पर पैसा लिया था। जिसे कुछ दिनों के बाद वापस कर दिया था, लेकिन इस बार पैसा लेकर फरार हो गया। खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला अंकुर ने आगे बताया कि जब काफी देर तक सुनील ऑफिस नहीं पहुंचा तो शाखा कर्मियों ने इंडियन बैंक, अंबा बाजार, बस स्टैंड समेत कई स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में मामले की सूचना कंपनी के उच्च अधिकारियों को दी गई। अधिकारी सुनील कुमार के पैतृक गांव सरैया बाजार भी पहुंचे, जहां उनके माता-पिता, पत्नी और पड़ोसियों से मुलाकात हुई। परिजनों ने संपर्क होने पर पैसा लौटाने का आश्वासन दिया। काफी समय बीत जाने के बाद भी कोई समाधान नहीं निकल सका। जांच में जुटी पुलिस और ऑडिट टीम फिलहाल कंपनी की ऑडिट टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। फील्ड वेरिफिकेशन किया जा रहा है, ताकि किसी भी ग्राहक के पैसे के गबन की स्थिति स्पष्ट हो सके। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट थाना को सौंपे जाने की बात कही गई है। थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल लिमिटेड के कर्मी अंकुर तिवारी के लिखित आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें सुनील कुमार पर लगभग 12 लाख 65 हजार रुपए गबन का आरोप लगाया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


