‘प्रॉस्टीट्यूशन सर्विस करने जैसा’, एक्ट्रेस अनुप्रिया गोएंका के बायन के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, लगाई क्लास

‘प्रॉस्टीट्यूशन सर्विस करने जैसा’, एक्ट्रेस अनुप्रिया गोएंका के बायन के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, लगाई क्लास

Anupriya Goenka comments on prostitution: ‘वॉर’, ‘पद्मावत’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी का लोहा मनवा चुकीं मशहूर एक्ट्रेस अनुप्रिया गोएंका इन दिनों अपनी फिल्मों की वजह से नहीं, बल्कि एक बेहद संवेदनशील मुद्दे पर दिए गए अपने बेबाक बयान की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। अनुप्रिया ने देश में वेश्यावृत्ति यानी प्रॉस्टीट्यूशन को लेकर एक ऐसा नजरिया पेश किया है, जिसने सोशल मीडिया पर एक नई और तीखी बहस को जन्म दे दिया है। एक्ट्रेस का मानना है कि यह पेशा एक तरह से समाज सेवा जिसे सोशल सर्विस कह सकते हैं वैसा काम करता है, जिसने समाज की कई औरतों को सुरक्षित रखने में मदद की है। इसी पर एक्ट्रेस को लोगों के गुस्से का भी सामना करना पड़ा है।

एक्ट्रेस अनुप्रिया गोएंका ने दिया प्रॉस्टीट्यूशन पर बयान (Anupriya Goenka comments on prostitution)

एक इंटरव्यू में अनुप्रिया गोएंका ने बिना किसी झिझक के इस मुद्दे पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “वेश्यावृत्ति ने असल में समाज की कई महिलाओं को सुरक्षित रखने का काम किया है। यह उन चुनिंदा प्रोफेशन्स में से एक है, जिसकी वजह से आज आम महिलाएं सड़कों पर खुलेआम और बेखौफ होकर चल सकती हैं। इसे अगर गहराई से समझा जाए, तो यह बहुत हद तक एक सोशल सर्विस जैसा ही है।”

Anupriya Goenka comments on prostitution

अनुप्रिया गोएंका ने आदमियों को लेकर की बात (Anupriya Goenka social service statement)

अनुप्रिया ने पुरुषों के मनोविज्ञान और परिस्थितियों का हवाला देते हुए आगे समझाया, “हमारे समाज में ऐसे कई मर्द हैं, जो काम के सिलसिले में अपने घरों और परिवारों से सालों-साल या कई महीनों तक दूर रहते हैं। एक लंबे समय के बाद उनके लिए भी किसी महिला के फिजिकल टच को महसूस करना एक जरूरत बन जाता है। ऐसे में अगर वह अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए भटकेंगे, तो समाज में अपराध बढ़ सकते हैं। लेकिन यह सर्विस मौजूद है, इसलिए वह महिलाएं एक तरह से हमारी मदद ही कर रही हैं ताकि हम सड़कों पर सुरक्षित घूम सकें। आप इसे मानें या न मानें, लेकिन यह किसी न किसी रूप में समाज की मदद ही कर रहा है।”

Anupriya Goenka comments on prostitution

सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर आईं एक्ट्रेस (Anupriya Goenka trolls on social media)

अनुप्रिया का यह बयान सामने आते ही इंटरनेट की दुनिया दो धड़ों में बंट गई है। जहां एक तरफ फैंस का एक बड़ा वर्ग उनके इस व्यावहारिक और बेबाक नजरिए की तारीफ कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ नेटिजन्स का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है।

ट्रोल करने वाले यूजर्स का कहना है कि किसी बड़ी समस्या का समाधान न ढूंढ पाने का मतलब यह नहीं है कि आप उसे ‘सोशल सर्विस’ का टैग देकर प्रमोट करने लगें। कई लोगों ने एक्ट्रेस को याद दिलाया कि इस दलदल में आज भी देश की हजारों मासूम लड़कियों को जबरदस्ती और धोखे से धकेला जाता है, जिसे किसी भी सभ्य समाज में सही नहीं ठहराया जा सकता। वहीं कुछ अन्य यूजर्स ने लिखा कि पुरुषों को यह समझना होगा कि महिलाएं कोई वस्तु नहीं हैं और उनकी भावनाओं को पैसों से नहीं खरीदा जा सकता। अनुप्रिया के इस बयान ने इंटरनेट पर एक बहुत बड़ा वैचारिक युद्ध छेड़ दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *