दामाद ने ससुर को लाठी से पीटकर की हत्या:लखीमपुर खीरी में पत्नी के नेपाल जाने से था नाराज, आरोपी फरार

दामाद ने ससुर को लाठी से पीटकर की हत्या:लखीमपुर खीरी में पत्नी के नेपाल जाने से था नाराज, आरोपी फरार

लखीमपुर-खीरी के खीरी कस्बे में घरेलू विवाद ने देर रात दामाद ने अपने ही ससुर की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना थाना खीरी क्षेत्र के हानियाँ टोला मोहल्ले की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, हानियाँ टोला निवासी गणेश (करीब 50 वर्ष) पर उनके दामाद कमली (करीब 28 वर्ष), निवासी अरनिया खाना, ने अचानक लाठी से हमला कर दिया। हमले में गणेश को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना खीरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय लखीमपुर-खीरी भेज दिया। वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कमली मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। घटना की जानकारी मिलते ही सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी, थाना अध्यक्ष निराला तिवारी और चौकी इंचार्ज संजय कुमार यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी की पत्नी खुशबू अपने भाई विमल के साथ घर छोड़कर नेपाल चली गई थी। इसी बात को लेकर कमली अपने ससुराल पक्ष से नाराज चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और हत्या जैसी वारदात हो गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *