वो 5 अभिनेत्रियां जिन्होंने कराए ‘एग फ्रीज’, किसी की मां ने दी सलह तो किसी ने शादी के बाद उठाया कदम

वो 5 अभिनेत्रियां जिन्होंने कराए ‘एग फ्रीज’, किसी की मां ने दी सलह तो किसी ने शादी के बाद उठाया कदम

Bollywood Actress egg freezing: बदलते दौर के साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों की सोच और लाइफस्टाइल में काफी बड़ा बदलाव आया है। आज के समय में करियर, शादी और परिवार नियोजन (फैमिली प्लानिंग) को लेकर अभिनेत्रियां काफी जागरूक हो गई हैं। यही वजह है कि पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में ‘एग फ्रीजिंग’ (Egg Freezing) यानी गर्भाशय के अंडों को सुरक्षित रखने का चलन एक नया ट्रेंड बन चुका है। अक्सर कहा जाता था कि इस प्रक्रिया के बाद अभिनेत्रियां शादी से दूरी बना लेती हैं, लेकिन हाल ही में जब बोल्ड और खूबसूरत एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने इस बारे में खुलकर बात की, तो फैंस हैरान रह गए। आइए जानते हैं ईशा गुप्ता समेत उन बॉलीवुड स्टार्स के बारे में जिन्होंने इस आधुनिक तकनीक का सहारा लिया।

इन 5 पॉपुलर अभिनेत्रियों ने कराए अपने एग ‘फ्रीज’ (Top 5 Bollywood Actress egg freezing)

ईशा गुप्ता ने किया खुलासा

बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अपने एग फ्रीज करा लिए हैं। हालांकि उन्होंने साथ में यह भी कहा कि वह जल्द शादी करना चाहती हैं और बच्चे भी चाहती हैं। उनके इस खुलासे ने लोगों को चौंका दिया लेकिन इंडस्ट्री में यह कोई नई बात नहीं है।

Top 5 Bollywood Actress egg freezing

मोना सिंह ने 34 में लिया था फैसला

टीवी और बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस मोना सिंह ने 34 साल की उम्र में एग फ्रीजिंग का फैसला किया था। 2019 में उन्होंने शादी की लेकिन अभी तक उनकी कोई संतान नहीं है। माना जाता है कि फ्रीज किए हुए एग उनके लिए भविष्य का एक विकल्प बने हुए हैं।

Top 5 Bollywood Actress egg freezing

नेहा पेंडसे ने शादी के बाद लिया निर्णय

एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने इंटरव्यू में बताया कि शादी के करीब आठ महीने बाद उन्होंने तय किया कि वह अभी मां नहीं बनना चाहतीं। इसके बाद उन्होंने एग फ्रीज कराने का रास्ता चुना ताकि भविष्य में जब चाहें तब यह फैसला कर सकें।

Top 5 Bollywood Actress egg freezing

काजोल की बहन तनिशा भी इस लिस्ट में

एक्ट्रेस तनिशा मुखर्जी जो काजोल की छोटी बहन हैं उन्होंने भी एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अपने एग फ्रीज करा लिए हैं। 46 साल की तनिशा ने न शादी की है और न उनकी कोई संतान है। यह उनका अपना निजी फैसला है जिसे उन्होंने खुलकर साझा किया।

Top 5 Bollywood Actress egg freezing

प्रियंका चोपड़ा ने मां की सलाह पर उठाया कदम

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि 30 साल की उम्र में उन्होंने अपनी मां की सलाह पर एग फ्रीज कराए थे। उनका कहना था कि इस फैसले ने उन्हें जिंदगी में कई तरह की आजादी दी। आज प्रियंका निक जोनस के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रही हैं।

Top 5 Bollywood Actress egg freezing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *