मोतिहारी में गुरुवार को पेड़ की डाल गिरने से मजदूर की मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट चौक के पास हुई। मृतक की पहचान गायघाट घटुली निवासी महेंद्र महतो (50) के रूप में हुई है। किसान फुलेना सिंह के खेत में मजदूर मक्का का बाल छील रहे थे। इसी दौरान पास स्थित बरगद के पेड़ की एक भारी डाल अचानक टूटकर उनके ऊपर गिर गई। हादसे में मृतक के पड़ोसी प्रभु महतो गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए मोतिहारी भेजा गया है। डाल गिरने से पास के एक सर्विसिंग सेंटर पर खड़ी एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, कार मालिक मुकेश सिंह, सर्विसिंग कर रहे युवक और वहां मौजूद तीन महिला मजदूर सुरक्षित बच गए। सड़क जाम होने से वाहनों की लगी लाइन घटना की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क किनारे लगे पुराने पेड़ों को हटाने की मांग करते हुए अरेराज-मोतिहारी स्टेट हाईवे को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन बाधित हो गया। स्थानीय मुखिया बबिता कुमारी ने मृतक और घायल मजदूर के परिजनों को आपदा राहत कोष से मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे लगे पुराने पेड़ भविष्य में भी बड़े हादसों का कारण बन सकते हैं, इसलिए इन्हें जल्द से जल्द हटाया जाना चाहिए। मोतिहारी में गुरुवार को पेड़ की डाल गिरने से मजदूर की मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट चौक के पास हुई। मृतक की पहचान गायघाट घटुली निवासी महेंद्र महतो (50) के रूप में हुई है। किसान फुलेना सिंह के खेत में मजदूर मक्का का बाल छील रहे थे। इसी दौरान पास स्थित बरगद के पेड़ की एक भारी डाल अचानक टूटकर उनके ऊपर गिर गई। हादसे में मृतक के पड़ोसी प्रभु महतो गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए मोतिहारी भेजा गया है। डाल गिरने से पास के एक सर्विसिंग सेंटर पर खड़ी एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, कार मालिक मुकेश सिंह, सर्विसिंग कर रहे युवक और वहां मौजूद तीन महिला मजदूर सुरक्षित बच गए। सड़क जाम होने से वाहनों की लगी लाइन घटना की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क किनारे लगे पुराने पेड़ों को हटाने की मांग करते हुए अरेराज-मोतिहारी स्टेट हाईवे को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन बाधित हो गया। स्थानीय मुखिया बबिता कुमारी ने मृतक और घायल मजदूर के परिजनों को आपदा राहत कोष से मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे लगे पुराने पेड़ भविष्य में भी बड़े हादसों का कारण बन सकते हैं, इसलिए इन्हें जल्द से जल्द हटाया जाना चाहिए।


