गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के जनटोली गांव में एक प्रेमिका मोबाइल टावर पर चढ़ गई। पंचायत में शादी की बात न बनने पर युवती ने जान जोखिम में डालकर करीब 80 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर अपने प्रेमी से शादी करने की जिद की। जनप्रतिनिधियों और पुलिस के लगातार प्रयासों के बावजूद युवती नीचे उतरने को तैयार नहीं थी। यह घटना बैकुंठपुर की रहने वाली सिंधु कुमारी और अमरजीत कुमार के प्रेम प्रसंग से जुड़ी है। बताया जाता है कि दोनों पिछले एक साल से एक-दूसरे से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे। हालांकि, दोनों के परिवार इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे। मामले को सुलझाने के लिए गांव में कई बार सामाजिक स्तर पर पंचायतें बुलाई गईं। पिछले एक साल में कई दौर की पंचायतें हुईं, लेकिन हर बार बात अधूरी रह गई या लड़का पक्ष किसी न किसी वजह से पीछे हट जाता था। सैकड़ों ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई
हाल ही में इस मामले को लेकर एक बार फिर पंचायत बैठी थी, लेकिन इस बार भी कोई सहमति नहीं बन सकी और फैसला अधर में लटक गया। पंचायत की विफलता के बाद सिंधु कुमारी ने गांव के पास स्थित मोबाइल टावर का रुख किया। लोगों के कुछ समझ पाने से पहले ही वह तेजी से टावर के शिखर पर जा चढ़ी। युवती को मोबाइल टावर पर चढ़ा देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इलाके में इस घटना को लेकर चर्चाएं गर्म हैं। नीचे खड़े लोग लगातार सिंधु को समझाने और नीचे उतरने की मिन्नतें करते रहे, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही कि जब तक अमरजीत से मेरी शादी की बात पक्की नहीं होती और मुझे इंसाफ नहीं मिलता, मैं नीचे नहीं उतरूंगी। समझा-बुझाकर मनाने की कोशिशें की जा रही
युवती को टावर से नहीं उतरने के बाद स्थानीय ग्रामीणों से ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी। खबर मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। पुलिस और गांव के प्रबुद्ध लोगों द्वारा युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार समझा-बुझाकर मनाने की कोशिशें की जा रही हैं। साथ ही लड़का पक्ष को भी मौके पर बुलाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि किसी अनहोनी को टाला जा सके। फिलहाल, इलाके में यह घटना हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीण इस बात से हैरान हैं कि एक साल के प्यार और बार-बार की पंचायतों के बाद भी जब बात नहीं बनी, तो प्यार को अंजाम तक पहुंचाने के लिए प्रेमिका ने अपनी जान जोखिम में डालने से भी गुरेज नहीं किया। गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के जनटोली गांव में एक प्रेमिका मोबाइल टावर पर चढ़ गई। पंचायत में शादी की बात न बनने पर युवती ने जान जोखिम में डालकर करीब 80 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर अपने प्रेमी से शादी करने की जिद की। जनप्रतिनिधियों और पुलिस के लगातार प्रयासों के बावजूद युवती नीचे उतरने को तैयार नहीं थी। यह घटना बैकुंठपुर की रहने वाली सिंधु कुमारी और अमरजीत कुमार के प्रेम प्रसंग से जुड़ी है। बताया जाता है कि दोनों पिछले एक साल से एक-दूसरे से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे। हालांकि, दोनों के परिवार इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे। मामले को सुलझाने के लिए गांव में कई बार सामाजिक स्तर पर पंचायतें बुलाई गईं। पिछले एक साल में कई दौर की पंचायतें हुईं, लेकिन हर बार बात अधूरी रह गई या लड़का पक्ष किसी न किसी वजह से पीछे हट जाता था। सैकड़ों ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई
हाल ही में इस मामले को लेकर एक बार फिर पंचायत बैठी थी, लेकिन इस बार भी कोई सहमति नहीं बन सकी और फैसला अधर में लटक गया। पंचायत की विफलता के बाद सिंधु कुमारी ने गांव के पास स्थित मोबाइल टावर का रुख किया। लोगों के कुछ समझ पाने से पहले ही वह तेजी से टावर के शिखर पर जा चढ़ी। युवती को मोबाइल टावर पर चढ़ा देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इलाके में इस घटना को लेकर चर्चाएं गर्म हैं। नीचे खड़े लोग लगातार सिंधु को समझाने और नीचे उतरने की मिन्नतें करते रहे, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही कि जब तक अमरजीत से मेरी शादी की बात पक्की नहीं होती और मुझे इंसाफ नहीं मिलता, मैं नीचे नहीं उतरूंगी। समझा-बुझाकर मनाने की कोशिशें की जा रही
युवती को टावर से नहीं उतरने के बाद स्थानीय ग्रामीणों से ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी। खबर मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। पुलिस और गांव के प्रबुद्ध लोगों द्वारा युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार समझा-बुझाकर मनाने की कोशिशें की जा रही हैं। साथ ही लड़का पक्ष को भी मौके पर बुलाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि किसी अनहोनी को टाला जा सके। फिलहाल, इलाके में यह घटना हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीण इस बात से हैरान हैं कि एक साल के प्यार और बार-बार की पंचायतों के बाद भी जब बात नहीं बनी, तो प्यार को अंजाम तक पहुंचाने के लिए प्रेमिका ने अपनी जान जोखिम में डालने से भी गुरेज नहीं किया।