व्यवसायी की चाकू और गोली से वार कर हत्या:शिवहर में दुकान बंद कर बाइक से लौट रहे थे घर, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

व्यवसायी की चाकू और गोली से वार कर हत्या:शिवहर में दुकान बंद कर बाइक से लौट रहे थे घर, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

शिवहर में व्यवसायी की चाकू और गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना पुरनहिया थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान प्रमुख प्रमोद शाह के छोटे भाई समोद शाह के रूप में हुई है। समोद शाह बसंत पट्टी में किराना, हार्डवेयर और खाद्य सामग्री की दुकान चलाते थे। मंगलवार रात करीब 9:30 बजे समोद शाह अपनी दुकान बंद कर बाइक से पैतृक गांव बखार चंडिहा लौट रहे थे। इस दौरान बसंत बाजार और दुबे टोला मोड़ के पास पहले से घात लगाए अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। अपराधियों ने समोद शाह पर चाकू से कई वार किए और गोली भी मारी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सीतामढ़ी पहुंचने से पहले तोड़ा दम घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल समोद शाह को तुरंत सीतामढ़ी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही शिवहर एसडीपीओ अनुशील कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसडीपीओ अनुशील कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शिवहर में व्यवसायी की चाकू और गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना पुरनहिया थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान प्रमुख प्रमोद शाह के छोटे भाई समोद शाह के रूप में हुई है। समोद शाह बसंत पट्टी में किराना, हार्डवेयर और खाद्य सामग्री की दुकान चलाते थे। मंगलवार रात करीब 9:30 बजे समोद शाह अपनी दुकान बंद कर बाइक से पैतृक गांव बखार चंडिहा लौट रहे थे। इस दौरान बसंत बाजार और दुबे टोला मोड़ के पास पहले से घात लगाए अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। अपराधियों ने समोद शाह पर चाकू से कई वार किए और गोली भी मारी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सीतामढ़ी पहुंचने से पहले तोड़ा दम घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल समोद शाह को तुरंत सीतामढ़ी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही शिवहर एसडीपीओ अनुशील कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसडीपीओ अनुशील कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *