लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण पर की कार्रवाई:पीजीआई में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर ,मोहनलालगंज में अवैध व्यावसायिक निर्माण सील

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण पर की कार्रवाई:पीजीआई में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर ,मोहनलालगंज में अवैध व्यावसायिक निर्माण सील

लखनऊ विकास प्राधिकरण का अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। मंगलवार को पीजीआई थानाक्षेत्र में अभियान चलाकर किसान पथ के किनारे की जा रही 1 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। मोहनलालगंज के हरकंशगढ़ी में 1 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किया गया। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-2 की टीम ने यह कार्रवाई की। प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि मोहम्मद दानिश, इरशाद अहमद अंसारी और अन्य द्वारा पीजीआई थानाक्षेत्र के ग्राम-डलौना में किसान पथ के किनारे लगभग 2 बीघा क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग का कार्य करते हुए अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। एलडीए से नक्शा पास कराये बिना की जा रही अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध कोर्ट के आदेश पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। कोर्ट के आदेशानुसार प्रवर्तन टीम द्वारा स्थल पर अभियान चलाकर अवैध विकास कार्यों को ध्वस्त कर दिया गया। मोहनलालगंज में 1 अवैध निर्माण पर सीलिंग कि कार्रवाई की गई। जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि अवधेश प्रताप सिंह और अन्य द्वारा मोहनलालगंज के हरकंशगढ़ी में किसान पथ के किनारे अवैध रूप से व्यावसायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा था। एलडीए से नक्शा पास कराये बिना किये जा रहे अवैध निर्माण को सील कर दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *