औरंगाबाद में संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान सुनील राम की पत्नी अंजू कुमारी(30) के तौर पर हुई है। घटना फेसर थाना क्षेत्र के कांस देवरिया गांव की है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खरकनी गांव निवासी भाई पप्पू कुमार ने बताया कि साल 2019 में बहन की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था। बहनोई सुनील शराब पीकर अक्सर मारपीट करता था। कई बार दोनों परिवारों के बीच पंचायत और समझौता भी हुआ, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। मंगलवार की सुबह सूचना मिली कि अंजू की मौत बिजली करंट लगने से हो गई है। परिवार के सदस्य ससुराल पहुंचे तो न तो अंजू घर में थी और न ही उसका शव वहां मौजूद था। पूछने पर ससुराल वालों ने बताया कि मौत करंट से नहीं बल्कि ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने से हुई है। करीब दो घंटे बाद शव घर लाया गया। चेहरा कुचला हुआ था पप्पू ने आगे कहा कि शव देखने के बाद मामला पूरी तरह संदिग्ध लगने लगा। चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था, लेकिन शरीर के अन्य हिस्सों पर ट्रेन से कटने या गंभीर चोट के निशान नहीं थे। आशंका है कि पहले उसकी हत्या की गई और बाद में शव को रेलवे ट्रैक पर फेंककर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। परिजनों ने यह भी दावा किया कि मृतका के आठ वर्षीय पुत्र सूरज ने उन्हें बताया कि उसकी मां की हत्या उसके पिता और अन्य लोगों ने मिलकर की है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पति को पुलिस ने हिरासत में लिया मायके वालों और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गांव में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और कुछ लोगों को हिरासत में लिया। फेसर थानाध्यक्ष वर्षा कुमारी ने बताया कि पति समेत कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई हालांकि अभी तक किसी ने लिखित आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, ससुराल पक्ष का कहना है कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद अंजू ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। औरंगाबाद में संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान सुनील राम की पत्नी अंजू कुमारी(30) के तौर पर हुई है। घटना फेसर थाना क्षेत्र के कांस देवरिया गांव की है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खरकनी गांव निवासी भाई पप्पू कुमार ने बताया कि साल 2019 में बहन की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था। बहनोई सुनील शराब पीकर अक्सर मारपीट करता था। कई बार दोनों परिवारों के बीच पंचायत और समझौता भी हुआ, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। मंगलवार की सुबह सूचना मिली कि अंजू की मौत बिजली करंट लगने से हो गई है। परिवार के सदस्य ससुराल पहुंचे तो न तो अंजू घर में थी और न ही उसका शव वहां मौजूद था। पूछने पर ससुराल वालों ने बताया कि मौत करंट से नहीं बल्कि ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने से हुई है। करीब दो घंटे बाद शव घर लाया गया। चेहरा कुचला हुआ था पप्पू ने आगे कहा कि शव देखने के बाद मामला पूरी तरह संदिग्ध लगने लगा। चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था, लेकिन शरीर के अन्य हिस्सों पर ट्रेन से कटने या गंभीर चोट के निशान नहीं थे। आशंका है कि पहले उसकी हत्या की गई और बाद में शव को रेलवे ट्रैक पर फेंककर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। परिजनों ने यह भी दावा किया कि मृतका के आठ वर्षीय पुत्र सूरज ने उन्हें बताया कि उसकी मां की हत्या उसके पिता और अन्य लोगों ने मिलकर की है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पति को पुलिस ने हिरासत में लिया मायके वालों और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गांव में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और कुछ लोगों को हिरासत में लिया। फेसर थानाध्यक्ष वर्षा कुमारी ने बताया कि पति समेत कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई हालांकि अभी तक किसी ने लिखित आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, ससुराल पक्ष का कहना है कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद अंजू ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।


