Mouni Roy Spotted Amid Seperation Announcement: टीवी से बॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। कुछ दिनों पहले ही उनके और बिजनेसमैन सूरज नाम्बियार के अलग होने की खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी। अब इस खबर के बाद मौनी पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आईं, जहां उनका बदला हुआ अंदाज लोगों का ध्यान खींच ले गया।
मौनी रॉय ने पैपराजी से बनाई दूरी (Mouni Roy Spotted Amid Seperation Announcement)
सोमवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर मौनी रॉय को स्पॉट किया गया। आमतौर पर कैमरों को देखकर मुस्कुराने वाली मौनी इस बार काफी जल्दबाजी में नजर आईं। उन्होंने पैपराजी से दूरी बनाए रखी और बिना रुके सीधे एयरपोर्ट के अंदर चली गईं। उनका यह व्यवहार देखकर सोशल मीडिया पर फिर से चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
मौनी ऑल ब्लैक लुक में दिखाई दीं। उन्होंने खुले बाल, बड़े काले चश्मे और हाथ में एक किताब के साथ बेहद सिंपल लेकिन स्टाइलिश अंदाज अपनाया हुआ था। हालांकि, उनके चेहरे की गंभीरता ने लोगों को यह महसूस कराया कि वह शायद इस समय अपनी निजी जिंदगी के कठिन दौर से गुजर रही हैं। ताहिर जासूस समेत कई पैपराजी पेज पर मौनी का एयरपोर्ट वीडियो इस वक्त शेयर किया गया है।
सूरज और मौनी ने किया अलग होने का एलान
दरअसल, पिछले कुछ समय से मौनी और सूरज नांबियार के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें सामने आ रही थीं। फैंस ने सबसे पहले नोटिस किया कि दोनों की ऑनलाइन एक्टिविटी पहले जैसी नहीं रही। इसके बाद लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि शायद दोनों के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा।
धीरे-धीरे ये अटकलें इतनी बढ़ गईं कि इंटरनेट पर दोनों के अलग होने की खबरें वायरल होने लगीं। आखिरकार जब उनके अलगाव की पुष्टि हुई तो फैंस काफी हैरान रह गए। क्योंकि कुछ समय पहले तक यह जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित और पसंदीदा जोड़ियों में गिनी जाती थी।
टीवी से करियर की शुरुआत (Mouni Roy Spotted Amid Seperation Announcement)
मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी और बहुत कम समय में उन्होंने इंडस्ट्री में बड़ा नाम बना लिया। ‘नागिन’ जैसे शोज से घर-घर में पहचान बनाने के बाद उन्होंने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा। अपनी खूबसूरती, फैशन सेंस और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस की वजह से मौनी हमेशा चर्चा में रहती हैं।
वहीं सूरज नाम्बियार के साथ उनकी शादी भी काफी सुर्खियों में रही थी। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते थे। ऐसे में रिश्ते में आई दरार ने फैंस को चौंका दिया।
मौनी के शांत अंदाज पर चर्चा शुरू
एयरपोर्ट पर मौनी का शांत और थोड़ा उदास नजर आना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। कई फैंस सोशल मीडिया पर उनके लिए चिंता जाहिर कर रहे हैं, तो कुछ लोग उन्हें मजबूत बने रहने की सलाह दे रहे हैं। हालांकि अभिनेत्री ने अब तक इस मामले पर ज्यादा खुलकर बात नहीं की है।
फिलहाल मौनी अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स में व्यस्त हैं, लेकिन उनकी हालिया पब्लिक अपीयरेंस ने ये जरूर साफ कर दिया कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर लोगों की दिलचस्पी अभी भी कम नहीं हुई है। अब फैंस को इंतजार है कि क्या मौनी आने वाले समय में अपने रिश्ते को लेकर खुलकर कुछ कहेंगी या फिर हमेशा की तरह चुप्पी बनाए रखेंगी।


