ललितपुर में हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर:बाइक सवार किसान की मौत, रिश्तेदार के घर से लौट रहा था

ललितपुर में हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर:बाइक सवार किसान की मौत, रिश्तेदार के घर से लौट रहा था

ललितपुर में रविवार देर शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार किसान की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने हाईवे पर उसकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान थाना बार अंतर्गत ग्राम खजरा निवासी 55 वर्षीय अच्छेलाल पुत्र गनपत के रूप में हुई है। अच्छेलाल ग्राम टेटा में अपने रिश्तेदार के घर से वापस अपने गांव लौट रहे थे। यह हादसा रात करीब 8 बजे ग्राम बांसी के निकट हाईवे पर हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी भीषण थी कि अच्छेलाल की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि अच्छेलाल खेती-किसानी का काम करते थे। उनके दो पुत्र हैं। वह अपने छह भाइयों में सबसे छोटे थे और उनकी दो बहनें भी हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *